Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़ कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत

Ludhiana की सड़कों पर निकलते ही सहमे लोग, जानें क्या है पूरा मामला

39

लुधियाना : शहर में तेजधार हथियार की नोक पर लूट की वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, थाना लाडोवाल के अधीन आती हावड़ा पुलिस चौकी ने हथियार की नोक पर मोबाइल फोन लूटने वाले 2 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए जांच अधिकारी थानेदार सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायतकर्ता राकेश कुमार वासी हावड़ा ने शिकायत दर्ज करवाई है। उसने पुलिस को बताया कि वह अपने मोटरसाइकिल पर जा रहा था और इसी दौरान 2 मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने उसे घेर कर हथियार की नोक पर उसका मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए।

इसके बाद पुलिस ने उक्त मामले पर कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया जिनकी पहचान हरमंदीप सिंह वासी गांव भैणी अराईया और मलकीत सिंह वासी गांव अब्बू पुरा के रूप में की गई है। पुलिस ने उक्त मामले में आरोपी हरमन दीप सिंह को गिरफ्तार करके उसे 2 मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.