Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: विदेशी फूलों से महका बाबा महाकाल का दरबार, 44 घंटे तक लगातार होंगे दर्शन; जानें ... Tantrik Kamruddin Case: 8 लोगों का कातिल तांत्रिक कमरुद्दीन, अवैध संबंध और तंत्र-मंत्र के खौफनाक खेल... Delhi News: दिल्ली में नकली और घटिया दवाओं पर बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री ने 10 फर्मों के खिलाफ दिए... Mumbai Mayor Action: मुंबई की मेयर बनते ही एक्शन में ऋतु तावड़े, अवैध बांग्लादेशियों और फर्जी दस्ताव... ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ... Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न...

दर्दनाक सड़क हादसे में प्रसिद्ध कबड्डी खिलाड़ी की मौत, इलाके में शोक की लहर

14

निहाल सिंह वाला  : निहाल सिंह वाला-बाघापुराना रोड पर गांव खोटे में निर्माणाधीन नैशनल हाईवे 254 पर अधूरी पड़ी पुली पर कंपनी के ठेकेदारों की गलती के कारण हुए एक भयानक सड़क हादसे में प्रसिद्ध कबड्डी खिलाड़ी की मौत हो गई तथा उसका साथी गंभीर रूप में घायल हो गया।

जिसके बाद 2 गांवों के लोगों द्वारा गांव खोटे में धरना लगाकर सड़क का निर्माण कर रही कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की गई तथा कंपनी और उसके ठेकेदार के खिलाफ पर्चा दर्ज करने की मांग की गई।

मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार कबड्डी खिलाड़ी सुरजीत सिंह पुत्र बहादर सिंह गांव रौंता जो कि रात के समय बाघापुराना से अपने गांव को आ रहा था कि गांव खोटे में निर्माणाधीन सड़क की अनकंपलीट पुली, जिस पर कोई रिफ्लैक्टर या सिग्नल आदि नहीं लगाया हुआ था तथा कबड्डी खिलाड़ी सुरजीत सिंह की गाड़ी उक्त पुली के साथ टकरा कर हादसे का शिकार हो गई, जिस कारण सुरजीत सिंह की मौत हो गई तथा उसका दूसरा साथी गंभीर रूप में घायल हो गया।

मृतक सुरजीत सिंह की 8 महीने पहले ही शादी हुई थी। इस घटना के बाद गांव खोटे तथा गांव रौंता के लोगों द्वारा घटना वाली स्थान पर धरना लगाकर यातायात ठप्प कर दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.