Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

चूल्हे पर टेस्टी चाय कैसे बनाएं? बाबा बागेश्वर से सीखिए नायाब तरीका

34

बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र शास्त्री गुरुवार, 15 मई को खजुराहो स्थित त्रिलोखर सरकार धाम समाधि स्थल पहुंचे. यहां उन्होंने हनुमान जी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की. इसके बाद पुजारी ने उन्हें चाय की पेशकश की, जिस पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि रसोई गैस पर बनी चाय में वह स्वाद नहीं होता, जो गैस पर होता है. ऐसे में धीरेंद्र शास्त्री ने खुद चाय बनाने का फैसला किया. उन्होंने खुद वहां चूल्हा बनाया और उनके शिष्यों ने लकड़ियां चुनी. फिर उन्होंने चाय बनाई.

सबसे पहले धीरेंद्र शास्त्री जमीन पर आलथी-पालथी लगाकर बैठे और पेड़ के नीचे ईंटों का चूल्हा बनाया. इसके बाद उनके शिष्यों ने चाय बनाने के लिए लकड़ियां जुटाईं. फिर धीरेंद्र शास्त्री ने चूल्हे पर चाय बनाई और कहा कि गैस पर बनी चाय में वह स्वाद नहीं आता, जो चूल्हे पर बनी चाय में आता है. इस दौरान चूल्हे पर चाय बनाते हुए धीरेंद्र शास्त्री का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

हनुमान जी के दर्शन के बाद चाय

धीरेंद्र शास्त्री का चाय बनाते हुए वीडियो वायरल हो गया है, जिसे लोग खूब शेयर कर रहे हैं. उनके वीडियो पर लोग खूब कमेंट्स भी कर रहे हैं. लोग उनकी इस सहज और सिंपल लाइफस्टाइल की सराहना कर रहे हैं. धीरेंद्र शास्त्री देर रात अपनी यात्रा के चलते मध्य प्रदेश के जबलपुर से बागेश्वर धाम पहुंचे थे. इसके बाद वह गुरुवार को त्रिलोखर धाम पहुंचे थे, जहां उन्होंने हनुमान जी के दर्शन किए और चाय बनाई.

चूल्हे पर चाय बनाना चर्चा का विषय

उनकी यात्रा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री के साथ सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहे. इसके अलावा उनके साथ शिष्य मंडल के भी कुछ लोग भी मौजूद थे, जिन्होंने उनकी चाय बनाने में मदद की. अब धीरेंद्र शास्त्री की चाय खूब वायरल हो गई है यानी अब उनका चूल्हे पर चाय बनाना चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं. उन्होंने गैस की बनी चाय के ऑफर के बाद खुद चूल्हे पर चाय बनाने का फैसला किया था. उन्होंने कहा कि गैस पर बनी चाय पीने से गैस बन जाती है. हालांकि ये बात वह हंसते हुए कहते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.