Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

आंवला-शिकाकाई से बनाएं हेयर रिंस, बाल होंगे इतने घने-लंबे, घुटनों तक जाएगी चोटी

32

बालों को साफ करने के लिए शैंपू का इस्तेमाल तो ज्यादातर लोग करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि हेयर रिंस क्या होते हैं. हेयर रिंस एक ऐसा प्रोडक्ट होता है जो बालों गहराई से साफ करने के अलावा नमी देता है यानी कंडीशनर का काम भी करता है. ये हेयर प्रॉब्लम जैसे बालों का झड़ना, बीच से कमजोर होकर टूटना, जैसी समस्याओं को भी कम करने में हेल्पफुल होता है. हेयर रिंस को अमूमन शैंपू करने के बाद इस्तेमाल किया जाता है. ये कंडीशनर की तरह ही होता है, लेकिन जहां कंडीशनर आपके बालों को सिर्फ शाइन देता है तो वहीं हेयर रिंस आपके बालों को स्वस्थ बनाए रखने का काम करता है और हेयर ग्रोथ को भी बेहतर करता है.

मार्केट में वैसे तो कई तरह के हेयर रिंस मिल जाएंगे, लेकिन ये केमिकल युक्त होते हैं. घर पर नेचुरल चीजों से आप हेयर रिंस बना सकती हैं जो न सिर्फ बालों को गहराई से साफ करेगा बल्कि इससे आपके बाल घने-लंबे और शाइनी भी बनेंगे. पुराने समय से आंवला-शिकाकाई और रीठा का इस्तेमाल बालों को साफ करने के लिए किया जाता रहा है, इसलिए इस आर्टिकल में जानेंगे इन इनग्रेडिएंट्स से हेयर रिंस आप कैसे तैयार कर सकती हैं.

हेयर रिंस बनाने के लिए इनग्रेडिएंट्स

आंवला बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होता है तो वहीं शिकाकाई आपके बालों को काला बनाए रखने के साथ ही घना भी बनाती है. इसके अलावा इस हेयर रिंस में रीठा का इस्तेमाल होगा जो स्कैल्प और बालों की गहराई से सफाई करता है. रोजमेरी भी आपके बालों की ग्रोथ के लिए कमाल का इनग्रेडिएंट है. आप इन सारी चीजों का पाउडर ले लें या फिर आप साबुत भी ले सकते हैं. चलिए जान लेते हैं बनाने का तरीका.

इस तरह से बनाएं हेयर रिंस

दो बड़े चम्मच शिकाकाई पाउडर या फिर इसी अनुपात में अंदाज से सूखी शिकाकाई ले लें. इसमें बराबर मात्रा में आंवला पाउडर डालें, एक चम्मच रोजमेरी पाउडर या इसकी पत्तियां एड करें और 8 से 10 रीठा भी मिलाएं. इन सारी चीजों में कम से कम तीन कप पानी डालकर हल्की आंच पर 15 मिनट के लिए उबाल लें. जब पानी का रंग बदल जाए तो इसे ठंडा होने दें और फिर महीन कपड़े से छानकर किसी बोतल में भर लें. अगर रोजमेरी की पत्तियां या पाउडर न हो तो इसके तेल की कुछ बूंदें मिलाई जा सकती हैं. अगर आपको हल्की खुशबू चाहिए तो टी ट्री एसेंशियल ऑयल का यूज करें. ये तेल बालों की ग्रोथ को भी सुधारेगा और भीनी खुशबू भी आएगी.

ये है हेयर रिंस लगाने का तरीका

शैंपू करने के बाद बालों के सेक्शन करें और इसे स्कैल्प से हेयर एंड्स तक अप्लाई करें, 10 से 15 मिनट रखने के बाद नॉर्मल पानी से बालों को धो लें. आप हेयर रिंस को हफ्ते में एक या फिर दो बार यूज कर सकती हैं. ये सारे इनग्रेडिएंट्स दादी-नानी के जमाने से हेयर केयर में इस्तेमाल होते आए हैं, इसलिए इसका कोई साइड इफेक्ट होने की संभावना न के बराबर होती है, लेकिन फिर भी सहुलियत के लिए इसे अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.