Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने पर भी मंत्री विजय शाह के खिलाफ BJP क्यों नहीं कर रही कार्रवाई? सामने आई वजह

36

मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए विवादित बयान से बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व भारी नाराज है, लेकिन मध्य प्रदेश के विवादित मंत्री विजय शाह को हटाने पर बीजेपी में असमंजस है. बीजेपी नेतृत्व में विजय शाह को लेकर ऊहापोह की स्थिति है. बीजेपी नेतृत्व विजय शाह मामले में कोर्ट और पुलिस द्वारा किए जा रहे कानूनी कार्रवाई तक प्रतीक्षा के पक्ष में है.

विजय शाह का गोंड जनजाति से होना बीजेपी में असमंजस का कारण बना हुआ है. मध्यप्रदेश में गोंड जनजाति के प्रतिनिधि के तौर पर विजय शाह को मंत्री बनाया गया था.

विजय शाह गोंड समाज से ही आते हैं और वो गोंड रॉयल फैमिली से भी ताल्लुक रखते हैं. मध्यप्रदेश में प्रदेश में गोंड जनजाति का करीब 8 फीसदी आबादी है. मध्य प्रदेश की 84 विधानसभा सीट गोंड जनजाति के वोटर प्रभावित करते हैं.

गोंड जाति के प्रतिनिधि के तौर पर बने हैं मंत्री

मध्य प्रदेश में आदिवासियों की कुल आबादी 22 फीसदी है. इनमें गोंड आदिवासियों की आबादी 35 फीसदी है. मध्य प्रदेश में गोंड जनजाति की संख्या लगभग 50 लाख से अधिक है.

गोंड जनजाति मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा , बैतूल, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, सिवनी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, उमरिया और शहडोल जिलों में फैले हुए है.

बता दें कि मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए विवादास्पद बयान ने राजनीतिक और कानूनी हलकों में हलचल मचा दी है। शाह ने 11 मई को मंहौ में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कर्नल कुरैशी को लेकर आपत्तिनजक टिप्पणी की थी, जो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की वजह बना है.

कर्नल सोफिया पर बयान देकर घिरे मंत्री विजय शाह

इस बयान के बाद कांग्रेस ने शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई और उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की. 15 मई को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने शाह से इस मामले में माफी मांगने को कहा, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने शाह की अंतरिम राहत याचिका खारिज कर दी और उनके बयान को आक्षेपजनक बताया

बीजेपी ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की और शाह से रिपोर्ट मांगी. शाह ने बाद में माफी मांगी और कहा कि उनके शब्दों का गलत अर्थ निकाला गया था.

कर्नल सोफिया कुरैशी, जो भारतीय सेना की सिग्नल कोर में कर्नल के पद पर हैं, ने पाकिस्तान के झूठे दावों का पर्दाफाश किया था, जिसमें पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा किया था. कुरैशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन दावों को नकारते हुए कहा कि भारत के सैन्य ठिकाने पूरी तरह सुरक्षित हैं. ऑपरेशन सिंदूर से कर्नल सोफिया कुरैशी सुर्खियों में आई हैं, लेकिन उन पर टिप्पणी कर विजय शाह पूरी तरह से घिर गए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.