Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

आफत बनकर आई आंधी… नोएडा की दो सोसाइटी में तेज हवाओं से उड़े खिड़की-दरवाजे; ढह गई बालकनी

35

उत्तर प्रदेश के नोएडा में शुक्रवार को तेज आंधी आई, जिसने ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 151 की जेपी अमन सोसाइटी में खूब तबाही मचाई. इस आंधी से घरों के दरवाजे और खिड़कियां तक उड़ गई. इसे लेकर सोसाइटी के लोगों में काफी डर का माहौल है और इस बात को लेकर रोष भी है. सोसाइटी के लोगों ने कहा कि करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी डर में जीना पड़ रहा है.

शुक्रवार शाम को जैसे ही आंधी चली, इसके बाद अचानक से लोगों के घरों के खिड़की और दरवाजे उड़ गए. इस आंधी में चार फ्लैटों से ज्यादा के खिड़कियां-दरवाजे उड़े हैं. गनीमत यह रही कि यह सब नीचे जाकर खाली जगह पर गिरे. इससे कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन अगर कोई नीचे होता तो बड़ा हादसा हो सकता था. अब ऐसे में लोग इस पूरी बिल्डिंग की स्ट्रक्चर ऑडिट की मांग कर रहे हैं.

लोगों ने क्या कहा?

सोसाइटी में रहने वाले लोकेश भाटी ने कहा कि आंधी के कारण एल्यूमिनियम के काफी दरवाजे-खिड़कियां निकल गए हैं. उनकी क्वालिटी सही नहीं है और प्लास्टर में भी खराबी है. यहां काफी घटिया सामग्री लगी हुई है. इसकी जल्द से जल्द जांच होनी चाहिए, जिससे पता चल सके कि ये बिल्डिंग रहने लायक हैं या नहीं. अब लोगों ने सोसा

सेक्टर 22 में भी तबाही

यही नहीं नोएडा के सेक्टर 22 में भी इस आंधी ने खूब तबाही मचाई. जहां ओएसिस ग्रैंडस्टैंड सोसाइटी में भी तबाही हुई. हालांकि राहत की बात ये रही कि यहां हुए हादसे में भी कोई जनहानि नहीं हुई. यहां सीजर टावर पर बना स्ट्रक्चर भरभराकर गिर गया. इस इमारत में 10 लोग ही रहते हैं. इस दौरान छत की दीवारें खुले क्षेत्र में आकर गिर गईं. इसके साथ ही इस इमारत की बालकनी और पिलर भी ढह गए.

200 फ्लैटों की रजिस्ट्री

बताया जा रहा है कि टावर हाल ही में निर्मित हुआ था. इसके 200 फ्लैटों की रजिस्ट्री भी हो चुकी है, लेकिन 200 में से सिर्फ 10 फ्लैट में ही अभी 10 परिवार ही रह रहे हैं. इस सोसाइटी में हुए हादसे का लोगों ने वीडियो भी रिकॉर्ड किया. इसमें बिल्डिंग की बालकनी और पिलर ढहते नजर आ रहे हैं. अगर इस सोसाइटी में 200 फ्लैटों में लोग रह रहे होते तो बड़ा हादसा हो सकता था. लोगों ने चिंता जताते हुए कहा कि नई बनी इमारत में इस तरह का हादसा होना चिंताजनक है. उन्होंने प्रशासन ने जांच करने की अपील की है.

इटी के ऑडिट की मांग की है. उन्होंने कहा कि यहां लोगों को जान-माल का खतरा बना रहता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.