Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

चोरी की साड़ी-गहनें पहने और डाल दिया Facebook पर स्टेटस… ऐसे पकड़ा गया चोर गैंग

20

पश्चिम बंगाल में पुलिस ने एक अनोखी चोरी का पर्दाफाश किया है जिसमें फेसबुक स्टेटस का अहम योगदान रहा है. जी हां, आपको जानकर थोड़ा अटपटा लग रहा होगा लेकिन एक फेसबुक स्टेटस की वजह से चोरी की एक दो नहीं बल्कि 6 घटनाओं का पर्दाफाश हुआ है. चलिए जानते हैं आखिर पूरी घटना क्या है?

पूरा मामला पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम में एक-एक करके 6 चोरियों की घटनाओं को अंजाम दिया गया. यह चोरियां अलग-अलग घरों में की गईं थीं. हाल ही में पुलिस ने इन चोरियों का खुलासा किया है और 5 चोरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अक्षीक्षक प्रतीक्षा जारखरिया ने पूरे मामले की जानकारी दी है और चोरों के गिरोह का भंडाफोड़ किया है. चोरों तक पहुंचने का रास्ता इतना भी आसान नहीं था लेकिन फेसबुक की मदद से पुलिस चोरों तक पहुंच पाईं.

नौकरानी ने की थी चोरियां

शिकायतकर्ता आशीष दासगुप्ता ने बताया कि उनकी बहन के घर में एक पूजा सरदार नाम की महिला घर का काम किया करती थी. एक दिन पूजा सरदार ने एक शादी समारोह की तस्वीरें अपने फेसबुक स्टेटस पर डालीं. उसके स्टेटस में उनकी पत्नी की दो साड़ियां वह पहनें हुए दिखाई दी. बस यहीं से चोरी के गिरोह की उल्टी गिनती शुरू हुई. उन्होंने पुलिस को सारा मामला बताया. पुलिस ने फेसबुक स्टेटस के स्क्रीनशॉट और परिवार के बयानों के आधार पर तलाशी ली.

चोरी की साड़ियां और गहनें मिले

पुलिस ने जब पूजा सरदार नाम की नौकरानी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तलाशी ली तो उसके घर से कई कीमती जेवर और साड़ियां मिलीं. इसके बाद पुलिस ने उसे और अन्य 4 सहयोगियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है. साथ ही पुलिस ने जो गहने और साड़ियां बरामद की थीं उन्हें भी उनके मालिकों तक पहुंचाया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.