Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhagalpur Viral Video: भागलपुर में ट्रेन की खिड़की से मोबाइल चुरा रहा चोर हवा में लटका, 100 मीटर तक ... IKG PTU Convocation: आईके गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी का 14वां दीक्षांत समारोह आयोजित, सीएम मा... Amritsar News: सुल्तानविंड गेट के पास नगर निगम का एक्शन, अवैध रूप से चल रही मीट की दुकानें सील Jalandhar Gold Silver Rates: जालंधर सराफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आज के ... Patiala Sonic Boom News: पटियाला में अचानक जोरदार धमाके से हिली धरती, घरों के दरवाजे-खिड़कियां कांपे... Jalandhar Police Raid: जालंधर के मेडिकल स्टोर पर पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर की रेड, नशीली गोलियों के स... Jalandhar Crime News: जालंधर में मामूली विवाद पर 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, हालत गंभीर; दो आरोप... Ludhiana Crime News: लुधियाना में 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग, आरोपी के खिलाफ संगीन... Ludhiana Crime News: लुधियाना में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति और सास के खिलाफ आत... Sunil Jakhar on Parminder Jhota Murder: परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड पर सुनील जाखड़ का हमला, मान सरका...

ग्वालियर में 700 रुपये के लिए व्यापारी को मारी गोली, सड़क पर उतरे गांववाले, कहा- हो बुलडोजर कार्रवाई

44

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सिर्फ 700 रुपये के लिए व्यापारी को गोलियों से भून डाला. घटना गुरुवार रात की है. ग्वालियर के खेरिया पदम गांव में 700 रुपये के लेन-देन के विवाद में एक ईंट भट्टा संचालक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर चक्का जाम कर दिया. करीब ढाई घंटे तक हाई वोल्टेज हंगामा चलता रहा, जिसके बाद पुलिस की समझाइश पर जाम खत्म हुआ.

जानकारी के अनुसार, मृतक छत्रपाल सिंह लोधी (27) ग्वालियर के खेरिया पदम गांव का निवासी था और ईंट भट्टा चलाता था. गुरुवार रात करीब 8 बजे वह आदित्यपुरम इलाके में एक निजी स्कूल में ईंट सप्लाई करने गया था. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में 100 ईंटें अतिरिक्त थीं, जिसके लिए छत्रपाल ने स्कूल संचालक बृजेंद्र तोमर से भुगतान की मांग की. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई.

गुस्से में आकर स्कूल संचालक ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर छत्रपाल पर गोलीबारी कर दी. गंभीर रूप से घायल छत्रपाल को परिजन एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

हत्या के बाद ग्रामीणों का उबाल

छत्रपाल की मौत की खबर फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फूट पड़ा. बड़ी संख्या में लोग गोला का मंदिर चौराहे पर जमा हो गए और सड़क जाम कर दी. इस दौरान राहगीरों से मारपीट की भी खबरें सामने आईं. मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा और करीब ढाई घंटे तक समझाइश का दौर चला. अंततः ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव के समझाने और एफआईआर की कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि हत्या के मुख्य आरोपी स्कूल संचालक को हिरासत में ले लिया गया है और मृतक के परिजनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की जा रही है. पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

इधर, मृतक के परिजनों ने आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की है. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो वे एक बार फिर सड़क पर उतरेंगे और बड़े आंदोलन की शुरुआत करेंगे. फिलहाल पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.