Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

31 तारीख से पहले-पहले निपटा ले ये काम, Notification जारी

26

लुधियाना:  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के लोगों को बड़ी राहत देते हुए प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टरों के लिए विशेष छूट की घोषणा की है। इस स्कीम के तहत जो लोग 31 जुलाई तक अपना बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर देंगे, उन्हें ब्याज और पेनल्टी में पूरी छूट दी जाएगी।

गौरतलब है कि पंजाब में बड़ी संख्या में लोगों ने या तो अब तक एक बार भी प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं किया है या फिर नियमित रूप से रिटर्न दाखिल नहीं कर रहे हैं। ऐसे मामलों में सरकार की ओर से 18% ब्याज और 20% पेनल्टी लगाई जा रही थी, जिससे बकाया टैक्स की रकम काफी बढ़ गई थी। लोगों की लगातार राहत की मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री मान ने यह निर्णय लिया है।

इस संबंध में स्थानीय निकाय विभाग द्वारा एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है, जिसे वन टाइम सेटलमेंट पॉलिसी का नाम दिया गया है। इसके तहत 31 जुलाई तक बकाया टैक्स भरने पर ब्याज और पेनल्टी पूरी तरह माफ कर दी जाएगी। इसके अलावा अक्तूबर तक बकाया प्रापर्टी टैक्स देने वालों को ब्याज पेनल्टी में 50 फीसदी छूट मिलेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.