उत्तर प्रदेश की सियासत में सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो लगातार चर्चा में है. वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक बुजुर्ग नेता हैं और वह ऑर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते नजर आ रहे हैं. वीडियो के वायरल होने के बाद बीजेपी नेता ने अपनी सफाई में कहा कि यह उन्हें बदनाम करने की साजिश है. साथ ही इसके लिए उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर आरोप भी लगाए. वहीं विपक्ष भी इस वीडियो के लेकर पार्टी पर हमलावर हो गया है.
समाजवादी पार्टी नेता और सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष युवजनसभा पंकज राजभर की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की रसड़ा सीट से बीजेपी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बब्बन सिंह रघुवंशी एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहे हैं. फुटेज में यह भी दिख रहा है कि यह सब कुछ एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान हुआ. वहां पर इस दौरान काफी लोग भी मौजूद थे.


Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.