Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bank Strike Called Off: 5 दिवसीय बैंकिंग मांग पर बनी सहमति, UFBU और IBA की बैठक के बाद हड़ताल स्थगित Wild Elephants Terror Gumla: पालकोट के जंगलों में डेरा डाले हैं छोटे बच्चों समेत 17 हाथी, वन विभाग क... Eco-Friendly Puja Jharkhand: मूर्तिकार से लेकर विसर्जन तक प्रदूषण बोर्ड ने जारी किए नियम, सिंगल यूज ... Jamshedpur News: सोनारी बिंदल मॉल गोलीबारी मामले में बड़ा एक्शन, छत्तीसगढ़ के रायपुर से चार संदिग्ध ... Sonari Firing Case: जमशेदपुर में बढ़ रहे अपराध के बीच पुलिस ने जारी किए बदमाशों के फोटो, सूचना देने ... Bilaspur High Court Ruling: ट्रायल कोर्ट के जज द्वारा गवाह से सवाल पूछने पर हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी... MP Financial Burden: सितंबर माह में तीसरी बार लोन ले रही मोहन सरकार, कांग्रेस ने वित्तीय प्रबंधन और ... Bhopal News: किताबी रट्टा छोड़िए, खेल-खेत और एआई के जरिए गणित को आसान बना रही हैं शिक्षक डॉ. संगीता ... Fake Narcotics Officer Arrested: माणक चौक पुलिस की कार्रवाई, सपना ठाकुर ने सीसीटीवी से निगरानी कर ऐं... Itarsi Leopard News: ऑर्डनेंस फैक्ट्री और केंद्रीय विद्यालय परिसर में तेंदुए की चहलकदमी से दहशत, वन ...

तुर्की में जुआ, ड्रग्स, तेल और शराब, कितना फैला हुआ है अवैध कारोबार

41

इस्लामिक देशों का खलीफा बनने का सपना देखने वाला देश तुर्की जुआ, ड्रग्स, तेल और शराब के अवैध करोबारी दलदल में फंसा हुआ है. तुर्की चाहकर भी इन अवैध धंधे को बंद नहीं कर पा रहा है, क्योंकि उसकी इन अवैध धंधे को बंद करने की कोई मंशा ही नहीं है. आज हम आपको एक-एक करके बताएंगे कि जुआ, ड्रग्स, तेल और शराब के ये अवैध कारोबार किस तरीके से तुर्की में फैल रहे हैं और इन्होंने कितनी गहराई तक अपनी जड़ें जमा ली हैं.

तुर्की में जुआ के अड्डे

तुर्की वैसे तो अपने आप को इस्लामिक देशों का नेता मानता है, कोई चाहे या ना चाहे हर जगह अपनी नाक घुसेड़ता है, लेकिन तुर्की को अपने देश से चलने वाली जुआ की 233,000 अवैध वेबसाइट पर कोई कार्रवाई नहीं करता है. जुआ की ये वेबसाइट ऑपरेट तो तुर्की से होती हैं, लेकिन इन ये वेबसाइट दूसरे देशों में बिजनेस करती हैं. कई देशों ने इन वेबसाइट के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर तुर्की को कहा भी है, लेकिन तुर्की की ओर से कभी इनके ऊपर एक्शन नहीं लिया गया.

तुर्की में ड्रग्स का कारोबार

तुर्की दुनिया के नक्शे में ऐसी जगह पर है जहां से यूरोप और एशिया दोनों ही जगह पर आसानी से संपर्क किया जा सकता है. आपको बता दें एक समय था, जब अफगानिस्तान में उगाई जाने वाली अफीम तुर्की के रास्ते यूरोप में सप्लाई होती थी, लेकिन जब से अफगानिस्तान ने अफीम की खेती बैन की है. तब से तुर्की में अवैध तरीके से खसखस की खेती की जाने लगी है. इससे नशीली दवा और अफीम बनाई जाती है.

तुर्की में अवैध तेल का कारोबार

तुर्की के आसपास से कई देशों की तेल की पाइप लाइन जा रही है. इन पाइलाइन में ड्रिल करके अवैध तरीके से चोरी की जाती है और इसे जमीन में बने बंकर में स्टोर किया जाता है. इसके बाद तुर्की के लोग इन्हीं बंकरों में से अवैध तरीके से सस्ता तेल खरीदते हैं.

जहरीली शराब से हुई 160 मौत

तुर्की की सबसे फेमस शराब राकी है जो सौफ से बनाई जाती है. इस शराब की प्रसिद्धी का आलम ये है कि इसका अवैध कारोबार भी किया जाता है.

अगर 2025 की ही बात करें तो नकली राकी शराब पीने से तुर्की में 160 लोगों की मौत हो गई है. वहीं तुर्की में नकली शराब बनाने के आरोप में 560 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.