Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

आर्मी का अपमान करने वाले मंत्री का पुतला बचाती नजर आई पुलिस ! कांग्रेस ने उठाए सवाल

28

रतलाम:  रतलाम जिले के प्रभारी मंत्री और मध्य प्रदेश शासन में मंत्री विजय शाह के द्वारा सेना की महिला अधिकारी के बारे में शर्मनाक बयान देने के विरोध में कांग्रेस ने जमकर विरोध किया। यहां पर कोर्ट चौराहे पर कांग्रेसियों ने मंत्री विजय शाह का पुतला दहन किया और उनके फोटो को चप्पलों से पीटा। इस दौरान रतलाम पुलिस मंत्री शाह का पुतला बचाती नजर आई। जिसको लेकर कांग्रेसियों ने विरोध दर्ज करवाते हुए देश की बेटी का अपमान करने वाले मंत्री का बचाव करने का आरोप लगाया।

बुधवार को कोर्ट चौराहे पर कांग्रेस ने एकत्रित होकर सबसे पहले तो मंत्री विजय शाह के खिलाफ नारेबाजी की और उनके फोटो पर चप्पलों से मारा और कुचला। इसके बाद यहां पर मंत्री का पुतला दहन किया गया। इस दौरान यहां पर पुलिस जलते पुतले को बचाने की कोशिश करती नजर आई जिसको लेकर यहां पर कांग्रेस ने भी विरोध किया और कहा कि सेना का अपमान करने वाले मंत्री शाह का पुतले को क्यों बचाया जा रहा है यह देश का अपमान है। इस दौरान यहां पर कांग्रेस नेत्री यास्मीन शेरानी, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष, संगीता कांकरिया, वुसत जैदी, नीलेश शर्मा, यश दावे सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मंत्री विजय शाह का विवादित बयान

दरअसल मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं रतलाम जिले के प्रभारी मंत्री विजय शाह के द्वारा महू में एक विवादित बयान को लेकर विरोध शुरू हो गया है। जहां उन्होंने भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर आपत्तिजनक बयान पर दिया था।  इंदौर के महू के रायकुंडा गांव में आयोजित हलमा कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री विजय शाह ने मंच से कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर अमर्यादित बयान दिया था। इसका वीडियो मंगलवार को सामने आया। शाह ने कहा था जिन लोगों ने हमारी बेटियों का सिंदूर उजाड़ा, मोदी जी ने उन्हीं की बहन भेजकर उनकी ऐसी की तैसी करा दी।

पूरे देश में विरोध, इस्तीफे की मांग

मंत्री विजय शाह के मंच से टिप्पणी को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। कांग्रेस ने इस बयान को महिला विरोधी और सेना के सम्मान के खिलाफ बताया है। पार्टी ने मंत्री से माफी की मांग की है और राज्यपाल से मामले में हस्तक्षेप की अपील की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.