Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

दिल्ली-NCR में बारिश से बदला मौसम, अगले 7 दिनों में कब-कब बरसेंगे बादल? मौसम विभाग ने बताया

32

दिल्ली में झमाझम बारिश से लोगों को राहत मिली है. मंगलवार की शाम एनसीआर के कई इलाकों में बारिश की फुहारों से मौसम खुशनुमा बन गया. दिन की शुरुआत यानी मंगलवार की सुबह न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. शाम होते-होते इसमें गिरावट देखी गई. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, अगले 24 घंटे दिल्ली में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. बुधवार को दिन में तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है.

दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम करवट बदलता रहा है. हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक, 11 मई से उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई है. आने वाले दिनों में इन राज्यों में पारा और भी चढ़ने का अनुमान जताया है. पारा बढ़ने से लोगों को भीषण गर्मी और लू का असर देखने को मिल सकता है.

कैसा रहेगा इस हफ्ते का मैसम?

दिल्ली में अगले 7 दिनों तक मौसम के आंख मिचौली का खेल खेलने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, मंगलवार के बाद शुक्रवार और शनिवार को भी बारिश हो सकती है. यानी वीकेंड पर दिल्ली में बादलों का डेरा रहेगा और कहीं-कहीं बारिश देखने को मिल सकती है.

हालांकि, बारिश के बाद भी राजधानी के तापमान में कुछ ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री के बीच रह सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री के बीच रहने की संभावना है.

बारिश के बाद बदलेगा तापमान

मौसम विभाग की माने तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के कई इलाकों में बारिश होने का अनुमान है. बारिश होने और हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. वहीं इस दौरान तापमान दिन और रात के तापमान में अंतर देखा जा सकता है. रात के तापमान में गिरावट आने के साथ ही दिन के तापमान में भी मामूली बदलाव देखा जा सकता है.

मौसम विभाग ने मानसून में अच्छी बारिश होने का अनुमान पहले ही जताया है. देशभर में मानसून के दौरान अच्छी बारिश होगी.दिल्ली एनसीआर में 15 जून से 25 जून के बीच मानसून पहुंचने का अनुमान है, पिछले साल की बात करें तो दिल्ली एनसीआर में मानसून ने 28 जून को दस्तक दी थी. पिछले 4 साल के आंकड़े को देखे तो मानसून ने जून के तीसरे या चौथे सप्ताह में दस्तक दी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.