Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
DU DUSU Election 2026 Counting News: डूसू चुनाव में वीडियोग्राफी के बीच वोटों की गिनती जारी; विजय जु... Inspirational Story: गाजियाबाद का घरौंदा बाल आश्रम बना मिसाल; 100 बच्चे जा चुके विदेश, 1000 को मिला ... Yuvraj Manchanda Case: शादी की शॉपिंग के बाद लापता हुए युवराज का नाले में मिला शव; करोड़ों के पैसों ... Delhi Moti Nagar News: मोती नगर में सिलेंडर धमाके से ढहा ग्राउंड फ्लोर; दमकल की गाड़ियों ने पाया आग ... Delhi Crime News: बीयर पिलाकर नाबालिग से दरिंदगी, फिर चाकू से गोदा; दिल्ली के स्वरूप नगर में दिल दहल... Gwalior News: घटिया सड़क निर्माण पर ग्वालियर हाई कोर्ट सख्त; चेतकपुरी चौपाटी रोड की रिपोर्ट में भ्रष... Bhopal Laxmi Pujan: भोपाल में महाराष्ट्रीयन परिवारों के घर विराजीं ज्येष्ठ और कनिष्ठ गौरी; महाभोग मे... Rahul Gandhi Indore Visit Controversy: राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले पोस्टर वॉर; 'झूठ की गूंज' क... Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी का इंदौर दौरा; 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में जेन-जी और युवा... Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड...

7 जन्मों की खाई थी कसम, शादी की 22वीं रात पत्नी ने किया ऐसा कांड… अब पति काट रहा थाने के चक्कर

34

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक नवविवाहित जोड़े की करीब तीन हफ्ते पहले शादी हुई थी. पति-पत्नी ने इस दौरान सात जन्मों तक साथ रहने की कसमें खाई थी, लेकिन सात जन्म तो छोड़िए महिला 22 दिन बाद ही इस वचन को तोड़ते हुए दो युवकों के साथ रात के अंधेरे में फरार हो गई. घटना के बाद दुल्हे ने मामले में मुकदमा दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है.

सोशल मीडिया के जमाने में रोज रिश्तों के दरकने के अलग-अलग मामले सामने आ रहे हैं. कभी सास दामाद के साथ तो कभी दादी नाती के साथ भाग कर शादी करने की घटनाओं ने लोगों को हैरानी में डाला हुआ है. ऐसे ही नजारे आए दिन देखने को मिल रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं. ऐसा ही एक मामला गाजीपुर के सादात थाना क्षेत्र के एक गांव से सामने आया है, जहां एक पिता ने अपने बेटे की गृहस्थी बसाने के लिए बड़े ही अरमानों से उसकी शादी तय की.

22 दिन बाद हुई फरार

तय समय पर बीते 16 अप्रैल को पिता अपने बेटे आशीष की बारात आजमगढ़ जिले के देवगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में लेकर गया. वहां पर पूरे हिंदू रीति रिवाज के अनुसार समाज और रिश्तेदारों के मध्य उनके बेटे की शादी भी संपन्न हुई. उसके बाद दुल्हन विदा होकर अपने ससुराल पहुंच गई. ससुराल जाकर वह ठीक ढंग से रहने लगी और इसी बीच 7 मई को यानी की शादी के 22 दिन के बाद ही अचानक से बहु रात को करीब 1:30 बजे घर से गायब हो गई.

बहला फुसलाकर ले गए युवक

बहू के गायब होने की सूचना मिलते ही पूरे घर में हड़कंप मच गया. जानकारी के बाद ससुराल और अन्य लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन वह नहीं मिली. इस दौरान बहू के ससुराल वालों को पता चला कि जितेंद्र और नितिन राजभर नाम के दो युवक उनकी बहू को बहला फुसलाकर भगाकर कहीं ले गए हैं. पहले तो उन्होंने इस मामले की जांच की और फिर जब बहू और उसके साथ भागे हुए युवकों का कहीं पता नहीं चल पाया.

जांच में जुटी पुलिस

तब थक हारकर उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत की. पुलिस ने भी इस मामले में बीएनएस की धारा 87 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच और महिला की तलाश शुरू कर दी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.