Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड... पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम

पाकिस्तानी सेना के दावे को लोगों ने सर्कस कहा, इंटरनेशनल मीडिया में हुई किरकिरी

20

भारत और पाकिस्तान के बीच हफ्ते भर चले मिसाइल, ड्रोन हमलों और गोलीबारी के बाद अब संघर्षविराम है. इस बीच दोनों देशों ने एक दूसरे को पहुंचाए गए नुकसान की जानकारी दी है. पर दिलचस्प बात ये है कि पाकिस्तानी सेना की तरफ से किए गए प्रेस कांफ्रेंस का खूब मजाब उड़ाया जा रहा है. एक ओर भारतीय सेना ने 100 आतंकियों को मारने, आतंकी ठिकानों को तबाह करने, पाकिस्तानी सेना के एयरबेस और 40 के करीब पाकिस्तानी जवानों के मारने की बात कही.

भारतीय सेना के प्रेस कांफ्रेंस के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा कि उनको सेना का ये प्रेस कांफ्रेंस काफी जचा. अनुष्का सोहम बथवाल नाम की एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि शिव तांडव स्त्रोत से की गई शुरूआत अपने आप में एक कड़ा संदेश था. वहीं, पाकिस्तान के प्रेस कांफ्रेंस को भारतीय सेना के प्रेस कांफ्रेंस की नकल माना गया. जहां बड़े-बड़े दावे तो थे पर उसका साक्ष्य थोड़ा भी नहीं था. पाकिस्तानी सेना ने भारत के सैन्य अड्डों को नुकसान पहुंचाने की बात की पर दिलचस्प बात ये थी कि भारतीय सेना ने साक्ष्यों के साथ दिखलाया कि वह ये सही-सलामत रहा.

पाकिस्तानी सेना का प्रेस कांफ्रेंस ‘सर्कस’

पाकिस्तानी सेना की तरफ से सिरसा से दिल्ली तक को निशाना बनाए जाने पर लोगों ने सोशल मीडिया पर खूब मजे लिए. लोगों ने कहा कि पाक की सेना ने भारतीय सेना की नकल कर दावे तो बड़े-बड़े किए लेकिन उनके पास वीडियो, फुटेज या फिर फोटो उसके प्रमाण में नहीं था, जिससे वे ये साबित कर सके कि उनके दावे सही हैं. लोगों ने पाकिस्तानी सेना के प्रेस कांफ्रेंस को सर्कस कहा. मेरू नाम की एक सोशल मीडिया यूजर ने दावा किया कि पाकिस्तानी सेना सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो और क्लिप्स का इस्तेमाल अपने दावे के लिए कर रही है जो अपने आप में हास्यास्पद है.

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया ने भी उठाए कई सवाल

भारतीय सेना ने जेएफ 16 को नुकसान पहुंचाने का सबूत दिया. लोगों ने यह भी सवाल किया कि पाकिस्तानी लोग अपनी सेना के प्रेस कांफ्रेंस को क्यों नहीं साझा कर रहे हैं. क्योंकि वे भी जानते हैं कि ये स्कूली बच्चों की तरह झूठ से भरा हुआ था. इस पर स्काई न्यूज और दूसरे अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों ने भी पाकिस्तानी सेना पर सवाल उठाने वाले रिपोर्ट्स बनाए हैं. बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच आज डीजीएमओ स्तर की बातचीत होनी है. इस बातचीत से संघर्षविराम के आगे की स्थिति तय होगी. भारतीय सेना अब भी ऑपरेशन के लिए तैयार बताई जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.