भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र स्थित बाणगंगा चौराहे पर आज दोपहर ‘रेड सिग्नल’ के चलते खड़े पांच वाहनों को एक स्कूल बस ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार रोशनपुरा चौराहे से नीचे उतर रही एक स्कूल बस ने बाणगंगा चौराहे पर ‘रेड सिग्नल’ के चलते खड़े वाहनों को पीछे से जबर्दस्त टक्कर मार दी। इस दौरान स्कूल बस ने एक कार और चार दुपहिया वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि चार अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का कारण स्कूल बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध...
Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्...
Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक...
Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क...
Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ...
Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद...
Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस...
Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप...
UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ...
Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.