Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कठिन समय में भी कार्यक्रम में पहुंचने... राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस की बंपर जीत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले और वसुंधरा रा... वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर सेल का बड़ा मेगा ऑपरेशन: जामताड़ा से संचालित हो रहे अंतरराज्यीय साइबर ठग... संभल में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद के बीच उठा धरणी वराह कूप का मुद्दा, अतिक्रमण मुक्त कर... मुंबई के कुर्ला में पब्लिक गार्डन में कपल पर हमला मामला: जुवेनाइल कोर्ट ने छह नाबालिग आरोपियों को 4 ... मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजायाफ्ता मुस्कान को सता रही बड़ी बेटी की याद, जेल प... चेन्नई में अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन शुरू, नवविवाहित जोड़े को आशीर्व... वृंदावन पहुंचकर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने फिर दोहराया पुराना बयान, बोले- हमारे ठा... लखनऊ के कौशल दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी का बड़ा संबोधन: एक साल और सोना न खरीदने की अपील, बोले- IT... जश्न का शोर बन रहा है जानलेवा: बलिया में डीजे की तेज आवाज के बीच 20 दिन की मासूम की मौत से फिर उठे ग...

गरमाए हालातों के बीच अब पाक कर रहा ये घिनौनी कोशिश, विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कही के बात

35

पाक द्वारा लगातार भारत पर हमला किया जा रहा है। इसके साथ ही पाकिस्तान देश में हिन्दू और सिखों के बीच नफरत पैदा करना चाहता है। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने इसे लेकर जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना/आई.एस.आई. वर्षों से सिखों और हिंदुओं को विभाजित करने की बेताबी से कोशिश कर रही है। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने श्री हरमिंदर साहिब पर भारत द्वारा गोलीबारी के हास्यास्पद दावों पर पाकिस्तानी सेना के DGISPR की आलोचना की।

पाकिस्तान के DGISPR द्वारा श्री हरमिंदर साहिब पर भारत द्वारा मिसाइल हमले के आरोप को खारिज करते हुए, मिसरी ने कहा कि पाकिस्तान देश में हिंदू और सिखों के बीच नफरत पैदा करना चाहता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि भारत ने श्री हरमिंदर साहिब पर मिसाइल से हमला किया, जो कि एक झूठा दावा है। पाकिस्तान तनाव को बढ़ाने के लिए भारत द्वारा श्री हरमिंदर साहिब पर मिसाइल हमले का झूठा आरोप लगाकर देश में हिंदू और सिखों के बीच नफरत पैदा करना चाहता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.