Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का युवाओं को बड़ा मंत्र: हेल्थ सेक्टर में आएगी नौकरियों की बाढ़! केयरगिवर्स की बढ़ती डिमांड ... शराब नीति केस में नया मोड़: अरविंद केजरीवाल समेत 23 लोगों को हाई कोर्ट का नोटिस; CBI अफसर को बड़ी राह... "डिमांड फर्स्ट, डिस्टर्ब लेटर!" प्रल्हाद जोशी ने विपक्ष की थ्योरी का किया पर्दाफाश; स्पीकर के खिलाफ ... Pune News: युद्ध के कारण पुणे में गैस सप्लाई बाधित, PMC ने बंद किए 18 गैस श्मशान घाट; वैकल्पिक व्यवस... पशुपति पारस का बड़ा दांव! प्रिंस राज को सौंपी RLJP की कमान, बनाए गए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष; क्य... अलवर में रफ्तार का तांडव! डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हुई करोड़ों की BMW कार; हादसे में एक की दर्दनाक ... Bareilly Crime News: बरेली में संपत्ति विवाद को लेकर मां-बेटियों पर जानलेवा हमला, आरोपी जेठ ने बीच स... लखनऊ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की धर्म यात्रा को मंजूरी! प्रशासन ने थमाई 16 'सख्त' शर्तों की ... Sharjeel Imam Interim Bail: दिल्ली हाई कोर्ट ने शरजील इमाम को दी अंतरिम जमानत, भाई के निकाह में होंग... T20 फाइनल में अभिषेक शर्मा क्या आउट हुए, दोस्त ही बन गया 'जल्लाद'! मोबाइल पर मैच देख रहे साथी ने लड़...

सोरेन सरकार ने बदला डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम… फैसले पर विपक्ष ने साधा निशाना

6

झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार विश्वविद्यालय के नाम बदल रही है. 8 मई को हेमंत सोरेन की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की बैठक में राजधानी रांची स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलकर वीर बुधु भगत विश्वविद्यालय करने की स्वीकृति दे दी गई है. सोरेन सरकार द्वारा लिए गए फैसले के बाद प्रदेश में जमकर सियासत भी शुरू हो गई है.

बीजेपी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. बीजेपी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलने के फैसले को सरकार की राजनीतिक नौटंकी बताया है. बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने कहा, ‘पहले सीएम अपने पिता के नाम वाले पुल का नाम बदलकर वीर बुधु भगत करें. राज्य सरकार का डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलने का फैसला न केवल एक देशभक्त महापुरुष का अपमान है, बल्कि राज्य के आदिवासी नायकों के सम्मान के साथ भी खिलवाड़ है.’

अजय साह ने सीएम सोरेन पर लगया ये आरोप

उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की उपराजधानी दुमका जिले में जब मयूराक्षी नदी पर राज्य का सबसे बड़ा पुल बना, तो उसका नाम आदिवासी नायक बाबा तिलका मांझी के नाम पर न रखकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिता शिबू सोरेन के नाम पर रख दिया. यही नहीं गरीब परिवारों को साल में दो बार मिलने धोती-साड़ी योजना का नाम भी मुख्यमंत्री ने अपने दादा-दादी, सोना-सोबरन के नाम पर दिया, जबकि इस योजना का नाम किसी आदिवासी समाज के महानायक के नाम पर भी रखा जा सकता था, लेकिन सीएम ने आदिवासी महानायकों को दरकिनार कर दिया और अपने परिवार के लोगों के नाम पर योजना का नाम रख दिया.

उन्होंने कहा, ‘बीजेपी डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और वीर बुधु भगत दोनों को समान सम्मान देती है, लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा अगर वास्तव में वीर बुधु भगत का सम्मान करती तो पहले से नामकरण की गई यूनिवर्सिटी का नाम बदलने के बजाय वीर बुधु भगत जी के नाम पर एक नई यूनिवर्सिटी का निर्माण करती. अगर सरकार में सच में हिम्मत है और वह आदिवासी महाननायकों के सम्मान की बात करती है, तो मयूराक्षी नदी पर बने शिबू सोरेन पुल का नाम बदलकर वीर बुधु भगत के नाम पर करके दिखाए.’

जेएमएम ने किया फैसले का स्वागत

वहीं दूसरी तरफ डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदल कर वीर बुधु भगत करने वाले फैसले का स्वागत करते हुए जेएमएम के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा कि आज जब वीर बुधु भगत जी को समान देने की बात आई तो हेमंत सोरेन वाली सरकार की प्रतिबद्धता दिखाई है. ऐसे में बीजेपी वालों का असल चेहरा सामने आ गया. उन्होंने प्रदेश के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को इस साहसिक निर्णय लेने के लिए धन्यवाद भी दिया.

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने जताया आभार

राज्य की कृषि, पशुपालन और सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलकर वीर बुधु भगत विश्वविद्यालय करने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार प्रकट किया है. शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि साल 2024 के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में उन्होंने शून्य काल के दौरान सरकार के समक्ष ये मांग रखी थी. कैबिनेट का ये निर्णय कोल विद्रोह के महानायक वीर बुधु भगत का सम्मान है.

कौन थे वीर बुधु भगत

बता दें कि वीर बुधु भगत कोई साधारण इंसान नही थे. 1857 को प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के रूप में जाना जाता है , लेकिन उससे पहले 1831-32 में ही कोल विद्रोह के माध्यम से बुधु भगत ने अंग्रजों के दांत खट्टे कर दिए थे. उन पर उस वक्त अंग्रेजों ने 100 रुपये इनाम रखा था. ऐसे आदिवासी महान योद्धा को समान मिलना ही चाहिए. झारखंड के लोग सरकार के इस फैसले से खुश नजर आ रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !