Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़... राजस्थान यूथ कांग्रेस चुनाव परिणाम घोषित: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, अध्यक्ष बनन... Ramanujganj Kanhar River: एनीकट के पास नदी में फंसा युवक, स्थानीय गोताखोरों की मदद से सुरक्षित बाहर ... उत्तराखंड के त्यूणी में खौफनाक सड़क हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत और दो घायल फिल्म 'दृश्यम' से प्रेरित होकर खौफनाक वारदात: 2000 किलोमीटर दूर सूरत से आकर बेटे ने कुल्हाड़ी से की ... Balod News: सनौद में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; पिता और 12 साल के बेटे की मौत Katihar Crime News: बिहार के कटिहार में दिनदहाड़े बाजार में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, इलाके में ... SING Forum 2026 Singapore: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए किया ... Bilaspur High Court Verdict: तलाक के मामलों में नैसर्गिक न्याय का पालन जरूरी, बिना सुनवाई के आदेश अव... PMAY Urban Awards 2026: छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान, डिप्टी सीएम अरुण साव ने ग्रह...

बॉलीवुड की वो पांच फिल्में, जिसके लिए भारत को बनाया गया ‘मिनी पाकिस्तान’

30

बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में बनी हैं, जिनमें भारत और पाकिस्तान को लेकर दिलचस्प कहानियां बताई गई हैं. इन फिल्मों में भारत की तरह पाकिस्तान भी नजर आता है. फर्क सिर्फ इतना है कि इंडिया और पाकिस्तान दोनों की शूटिंग ज्यादातर इंडिया में ही की जाती है. यानी कैमरा के लिए फिल्ममेकर्स अक्सर अपने सेट पर ही मिनी पाकिस्तान तैयार करते हैं. आइए ऐसी 5 फिल्मों के बारे में बात करते हैं, जिन्होंने अपनी फिल्म के लिए इंडिया में ही मिनी पाकिस्तान बनाया है

. गदर: एक प्रेम कथा

सनी देओल और अमीषा पटेल की सुपरहिट फिल्म गदर: एक प्रेम कथा भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के समय की कहानी बयां करती है. फिल्म के कुछ हिस्सों में पाकिस्तान के लाहौर शहर को दिखाना जरूरी था. इसके लिए फिल्म निर्माताओं ने भारत में ही ऐसे सेट बनाए जो बिल्कुल लाहौर जैसे दिखते थे. इन सेट पर पुरानी हवेलियां और बाजार का माहौल ऐसा बनाया गया था कि वो पाकिस्तान का ही हिस्सा लगे.

2. राज़ी

आलिया भट्ट और विक्की कौशल की फिल्म राजी एक सच्ची कहानी पर आधारित है. इसमें आलिया एक भारतीय जासूस बनी हैं, जिसकी शादी पाकिस्तान के एक आर्मी अफसर से होती है. इस फिल्म में के लिए भी इंडिया में ही पाकिस्तान का सेट बनाया गया था.

3. बजरंगी भाईजान

सलमान खान की इस फिल्म ने भारत और पाकिस्तान के रिश्तों को लेकर एक अलग नजरिया दुनिया के सामने पेश किया था. फिल्म की कहानी में सलमान एक बच्ची को उसके घर पाकिस्तान पहुंचाने जाते हैं. फिल्म के कुछ सीन में पाकिस्तान के लोकेशंस, वहां के गांव और पुलिस थाने दिखने जरूरी थे. इसके लिए भारत में ही ऐसे गांव और शहर के सेट बनाए गए, जिनमें पाकिस्तानी संस्कृति और माहौल की झलक दिखती थी.

4. हैप्पी भाग जाएगी

डायना पेंटी और अभय देओल की ये कॉमेडी फिल्म एक ऐसी लड़की की कहानी है जो गलती से पाकिस्तान पहुंच जाती है. फिल्म के कई दृश्य पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों में फिल्माए जाने थे. इसके लिए भारत में ही ऐसे स्थान चुने गए और सेट बनाए गए जो पाकिस्तान के शहरों जैसे दिखते थे, जिनमें वहां की गलियां और घर शामिल थे.

5. सरबजीत

रणदीप हुड्डा और ऐश्वर्या राय बच्चन की ये फिल्म भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह की कहानी पर आधारित है, जिसे पाकिस्तान में जासूसी के आरोप में जेल में डाल गया था. फिल्म के ज्यादातर हिस्से पाकिस्तान की जेलों और वहां के माहौल को गया हैं. इसके लिए मुंबई में ही जेल के ऐसे सेट बनाए गए जो पाकिस्तान की जेलों जैसे लगते थे, ताकि कहानी को सच्चाई के करीब रखा जा सके.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.