Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...

‘वो तो जावेद निकला…’, पहले से एक बीवी, फिर भी हिंदू लड़की से की दूसरी शादी; ऐसे खुला डार्क सीक्रेट

36

साहब! मेरे साथ धोखा हुआ है. मेरे पति की पहले से ही एक बीवी है. पति ने पहचान छिपाकर मुझसे शादी की. बाद में मेरा गर्भपात भी करवा दिया… बस इतना कहकर महिला फफक-फफककर रोने लगी. मामला उत्तर प्रदेश के लखनऊ का है. यहां महिला ने अपने ही पति पर धोखा देने और गर्भपात करवाने का आरोप लगाया है.

मामला जानकीपुरम इलाके का है. पीड़िता ने पुलिस को बताया- जावेद ने अजय बनकर मुझसे दोस्ती की. फिर आर्य समाज मंदिर में शादी भी कर ली. लेकिन उसके बाद वो मेरे साथ शारीरिक शोषण करने लगा. मैं सब कुछ बस यही सोचकर सहती रही कि पति एक दिन सुधर जाएगा. फिर जब मैं प्रेग्नेंट हुई तो मेरा गर्भपात करवा दिया. उसके बाद मुझे इग्नोर करने लगा. जब मैंने पति को फोन किया तो मेरे पैरों तले जमीन खिसक गई. पता चला मेरे पति का नाम जावेद है और वह पहले से ही शादीशुदा है.
पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. पुलिस को दी तहरीर में युवती ने कहा- बहराइच निवासी जावेद खान विकास नगर सेक्टर-1 में रहता था. पेशे से ड्राइवर जावेद से आते-जाते 2021 में मुलाकात हुई, जिसके बाद दोस्ती हो गई. तब जावेद ने अपना नाम अजय बताया था. उसने शादी की बात भी छुपाई. फिर 23 जुलाई 2022 को पुरनिया स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली. शादी के कुछ महीने तक ठीक रहा. फिर जब मैं गर्भवती हुई तो वह मुझसे दूरी बनाने लगा. उसके बाद सितंबर 2024 में एक डॉक्टर के पास ले गया और खून की कमी का बहाना बनाकर गर्भपात करा दिया.

जावेद की पहली बीवी ने उठाया फोन

पीड़िता ने बताया कि कई दिनों से बात न होने पर मैं लगातार उसे फोन कर रही थी. एक दिन उसकी बीवी परवीन ने फोन उठाया. उसने कहा कि यह नंबर उसके पति जावेद खान का है. जानकारी होने पर मैंने जब जावेद से इसका विरोध किया तो उसने साथ रहने के लिए धर्म परिवर्तन और मांस खाने का दबाव बनाया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.