Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

जम्मू-कश्मीर के रामबन में बाढ़ और लैंडस्लाइड से बिगड़े हालात, जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद

31

जम्मू-कश्मीर के रामबन में आचनक भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड की खबर सामने आई है. इसकी वजह से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. लैंडस्लाइड के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ से पत्थर गिरे हैं. यातायात विभाग ने सूचना जारी कर कहा है कि मौसम सुधारने और सड़क के साफ होने तक NH-44 पर यात्रा न करें. भारी बारिश के बाद रामबन बाजार में भी बाढ़ जैसे हालत हो गए है, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

मौसम विभाग (IMD) ने 8 से 12 मई के बीच जम्मू-कश्मीर में येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू कश्मीर के कुछ इलाकों में भारी गरज के साथ बारिश और तेज़ हवाएं चलने की संभावना जाहिर की है. साथ ही कुछ संवेदनशील जगहों पर तेज़ बारिश से भूस्खलन होने की संभावना है. IMD के अनुसार, अगले एक हफ्ते में उत्तर पश्चिम भारत में तापमान बढ़ाने की की उम्मीद है.

जम्मू-श्रीनगर हाइवे बंद

अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश से गुरुवार को लैंडस्लाइड हुई. इससे रामबन जिले में मुख्य सड़क पर पहाड़ियों से पत्थर सड़क तक आ गए, जिसके बाद गुरुवार सुबह जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवाजाही को बंद कर दिया गया है. इससे दोनों तरफ भरी संख्या में वाहन फंस गए हैं. दूर-दूर तक लंबे ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है. उन्होंने कहा कि लगातार बारिश के कारण सड़क पर मलवा जमा होने की वजह से रोड के खोलने के काम में बाधा आ रही है.

रामबन बाजार में बाढ़

अधिकारियों ने कहा कि अचानक आई बाढ़ ने रामबन बाजार को भी अपनी चपेट में ले लिया है, लेकिन किसी जान की हानि नहीं हुई है. रामबन शहर के पास चंबा-सीरी में बड़ा भूस्खलन हुआ, जबकि रामबन बाजार में एक होटल के पास अचानक आई बाढ़ के कारण कई पार्क की गई गाड़ियों को नुकसान हुआ है.

NH-44 पर यात्रा न करने की सलाह

यातायात विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि यात्री खराब मौसम में राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर सफर न करें. मौसम में सुधार और सड़क साफ होने तक एनएच-44 पर यात्रा को टालें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.