Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhopal News: 'अरे तेरे बाप का कार्यक्रम है...' सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज; जन... Ganesh Utsav Ujjain: बड़नगर में 21 लाख की करेंसी से हुआ भगवान गणेश का श्रृंगार! 6 CCTV और 24 घंटे पह... Madhya Pradesh Politics: एमपी भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवा... Madhya Pradesh IPS Association: 'नेता रखें संयमित आचरण'; सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ मैदान ... National Highway Standards: NHAI ने बदले हाईवे निर्माण के नियम; 1 मीटर ऊंची बाउंड्री वॉल और ट्रैफिक ... Chhattisgarh News: मानसून की विदाई से पहले सीमेंट कंपनियों का झटका; ₹60 प्रति बोरी तक महंगे हुए दाम Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्... Delhi NCR Traffic Update: शाहीन बाग में बनेगा सिग्नल-फ्री यू-टर्न, कालकाजी-मोदी पुल निर्माण के चलते ... Bhiwani Fire News: बहल के मुख्य नाले में लगी भयंकर आग, स्थानीय लोगों और पुलिस ने संभाला मोर्चा Bhiwani Boxer Sakshi Chaudhary: एशियन गेम्स में बॉक्सर साक्षी चौधरी का शानदार प्रदर्शन, प्री-क्वार्ट...

MP के जंगल में दोस्त के साथ खूनी खेल! एक ने रेता गला, दूसरे ने वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा

173

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में हत्या की लाइव वारदात सामने आई है। बदमाशों ने युवक से मारपीट कर उसका गला काट दिया। इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस के संज्ञान में आया। पुलिस ने घटनास्थल की पहचान कर युवक के शव को बरामद कर लिया है। दिलदहला देने वाली घटना गढ़ थाने के लालगांव चौकी के भोखरी गांव की है। वारदात के बाद फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। पिपरा के अभिषेक त्रिपाठी का अपने गांव के ही रजनीश मिश्रा के साथ बुधवार को किसी बात पर विवाद हो गया था।

इस दौरान रजनीश मिश्रा ने अपने साथियों के साथ युवक से जमकर मारपीट की और धारदार हथियार से उसका गला काट दिया। बेखौफ आरोपी सूनसान स्थान पर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए और किसी को पता भी नहीं चला। आरोपियों ने घटना का लाइव वीडियो भी बनाया। शाम को जब यह वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस को जानकारी हुई।

पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने तत्काल गढ़ पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस को करीब डेढ़ से दो घंटे का समय घटनास्थल ढूंढने में लग गया। रात में पुलिस ने युवक का शव भोखरी गांव के सुनसान स्थान से बरामद किया।

आरोपी की तलाश में दबिश

रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना को अंजाम देकर फरार आरोपी रजनीश मिश्रा की तलाश में पुलिस ने बुधवार रात पिपरा सहित अन्य गांवों में दबिश दी लेकिन वह हाथ नहीं लगा है।

वीडियो वायरल करने वालों की तलाश

वीडियो किसके मोबाइल से वायरल हुआ था इसका पुलिस पता लगा रही है। वीडियो कुछ सोशल साइट पर वायरल हुआ था। पुलिस पता लगा रही कि आरोपियों ने आतंक फैलाने के लिए इस तरह का वीडियो बनाकर वायरल किया था या कोई अन्य कारण था इसका खुलासा उनकी गिरफ्तारी के बाद ही हो पाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.