Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

पंजाब के लोगों के लिए चिंता भरी खबर, CM मान ने सदन में बताया बड़ा सच

23

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा में पानी के मुद्दे पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जो बड़ा सच उजागर किया है, वह पंजाब के सभी लोगों के लिए गहरी चिंता का विषय है। दरअसल, मुख्यमंत्री ने कहा कि चावल उगाने के लिए 9 गोबिंद सागर झीलों के बराबर पानी हम धान के एक सीजन दौरान निकालते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मालवा में जितनी गहराई से पानी निकाला जा रहा है, उतनी ही गहराई से सऊदी अरब भी तेल निकाल रहा है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में पानी खत्म हो रहा है और यह आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत चिंता का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति यह हो गई है कि हमारे बोरवेल का पानी गर्म हो रहा है और मोटर भी जवाब दे गए हैं, इससे आगे हम कहां जा सकते हैं? मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमारे पास पाइपों की कमी है और उन्हें बेंगलुरु से मंगवाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हमें पिछली सरकारों की गलतियों की सजा भुगतनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के नेताओं से हमारी कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है, केवल विचारों का मतभेद है और पानी के मुद्दे पर हम सब एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि जो भी होगा, वह लोगों के सामने होगा और हम पंजाब के पानी की एक भी बूंद बर्बाद नहीं होने देंगे। यदि हमें सर्वोच्च न्यायालय तक जाना पड़ा तो हम जाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.