Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला

जंग के हालात के बीच अभी से स्टोर कर लें ये 10 खाने की चीजें, तीन महीने नहीं होती खराब

30

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का महौल. पहलगाम हमले के बाद भारत में पाक पर एक्शन लेते हुए एयर स्ट्राइक की है. इस वजह से पाकिस्तान में हालत बिगड़े हुए हैं. देश में जब भी कोई आपदा या तनाव का माहौल होता है, तो सबसे पहले आम लोगों की जिदंगी पर इसका असर पड़ता है. ऐसे में कहा जाता है कि घर पर रह रहे सभी नागरिक अपनी सेफ्टी और गुजारा करने के लिए हर तरीके से तैयारी कर लें.

इस वक्त जिस तरह का महौल भारत में बन रहा है, उसके देखते हुए अगर आप भी कुछ चीजों को स्टोर करके रखना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है. इसमें हम आपको बताएंगे कि अगर जंग के हालत बनते हैं तो घर पर ही किन 10 खाने की चीजों को स्टोर किया जा सकता है, जो लंबे समय तक खराब नहीं होती हैं. चलिए जानते हैं लंबे समय तक रखी जाने वाली 10 जरूरी खानें के आइटम क्या हैं ?

1.शहद नहीं होता खराब

शहद एक ऐसी चीज है जो लंबे समय तक खराब नहीं होती है. ये इसलिए जल्दी खराब नहीं होता है क्योंकि इसमें पानी काफी कम होता है, जिससे इसमें फंगस और बैक्टीरिया लगने का खतरा कम होता है. इसलिए इसे आप लंबे समय तक स्टोर करके रख सकते हैं.

2. चीनी करें स्टोर

चीनी को भी आप 3 महीने तक आराम से स्टोर करके रख सकते हैं. चीनी में भी कम पानी होता है, जो फंगस और बैक्टीरिया को पनपने नहीं देता है. इसे स्टोर करने के लिए नमी से बचाना जरूरी है.

3. नमक भी रखा जा सकता है

नमक हर घर में पाया जाता है. भारतीय खानें में नमक इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में इसे स्टोर करना तो बहुत जरूरी है. नमक लंबे समय तक चलने वाली चीज है. इसमें पानी की मात्रा काफी कम होती है, इस वजह से इसमें भी फंगस या बैक्टीरिया नहीं पनप पाते हैं.

4. कॉफी भी अच्छा ऑप्शन

जंग के हालत के बीच लंबे समय तक चलने वाली चीज में कॉफी भी शामिल है. कॉफी एक ड्राई फूड प्रोडक्ट है, जिसमें नमी काफी होती है. यही वजह है कि ये जल्दी खराब नहीं होती. इसे सूखी और ठंडी जगह पर रखने से इसकी शेल्फ लाइफ बढ़ जाती है.

5. सूखी दालें रखें

दाल को भी आप 3 महीनें तक स्टोर करके रख सकते हैं. कुछ दालें जल्दी खराब होने लगती हैं लेकिन अगर आप उन्हें धूप में सुखाकर कंटेनर में रखते हैं तो इनकी शेल्फ लाइफ बढ़ जाती है. वहीं दाल को हमेशा साफ और सूखे कंटेनर में हीं रखें.

6. चावल को स्टोर करने का तरीका

चावल भी भारतीय घरों के खाने का एक अहम हिस्सा है. वैसे तो आमतौर पर चावल 1-2 महीने तक आराम स्टोर किया जा सकता है. लेकिन अगर आपको इसे और भी लंबे समय के लिए रखना है तो इसनें नीम के पत्ते या लौंग डालकर रख सकते हैं.

7. ड्राई फ्रूट्स बढ़िया ऑप्शन

ड्राई फ्रूट्स भी लंबे समय तक खराब नहीं होते हैं. इन्हें आप आराम से 3-4 महीने तक स्टोर करके रख सकते हैं. ड्राई फ्रूट्स सूखे होते हैं, इनमें नमी और पानी कम होता है. ऐसे में ये जल्दी खराब नहीं होते हैं.

8. डार्क चॉकलेट भी नही होती खराब

डार्क चॉकलेट जल्दी खराब नहीं होती है, क्योंकि इसमें कम नमी होती है और कोकोआ की मात्रा ज्यादा होती है. कोकोआ में मौजूद तत्व बैक्टीरिया को पनपने से रोकते हैं और डार्क चॉकलेट को लंबे समय खाने लायक बनाते हैं.

9. मिल्क पाउडर करें स्टोर

मिल्क पाउडर जल्दी खराब नहीं होता है. दूध पाउडर बनाने से पहले पाश्चराइजेशन किया जाता है, जिसमें दूध को गर्म करके हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म कर दिया जाता है. ये प्रोसेस भी पाउडर की शेल्फ लाइफ को बढ़ाने में मदद करती है.

10. अचार नहीं होता खराब

अचार लंबे समय तक चलने वाला फूड है. ये जल्दी इसलिए खराब नहीं होता है क्योंकि इसमें डाला गया नमक और तेल प्रिजर्वेटिव की तरह काम करते हैं, जो फंगस और बैक्टीरिया को रोकता है और अचार को लंबे समय तक खाने लायक बनाता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.