Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Pariksha Pe Charcha: "पहले मन को जोतो..." PM मोदी ने छात्रों को दिया सफलता का गुरु मंत्र, जानें परीक... UP SDM Suspended: योगी सरकार का बड़ा एक्शन; गाजियाबाद, एटा और बुलंदशहर के SDM सस्पेंड, जानें क्या है ... Noida Double Decker Bus: नोएडा की सड़कों पर दौड़ेंगी मुंबई जैसी लग्जरी डबल डेकर बसें, जेवर से ग्रेटर... Delhi Airport New Rules: दिल्ली एयरपोर्ट पर अब नहीं लगेगी चेक-इन की लंबी लाइन, यात्रियों को मिलेगी V... Weather Update: दिल्ली में पछुआ हवाओं का अलर्ट, हिमाचल में बारिश और यूपी-राजस्थान में बदलेगा मौसम Surat Sex Racket: सूरत के स्पा सेंटर में 'टोकन सिस्टम' से चल रहा था देह व्यापार, पुलिस छापेमारी में ... Supreme Court Guidelines on Arrest: गिरफ्तारी से पहले नोटिस देना अनिवार्य, जानें सुप्रीम कोर्ट का ऐत... Al-Falah University Scam: फरीदाबाद की अल-फलह यूनिवर्सिटी का बड़ा फर्जीवाड़ा, ऐसे बनाया सिस्टम को बेव... Jalandhar AAP Leader Murder: पंजाब के जालंधर में AAP नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव खंडवा में धारा 163 लागू: बिना अनुमति रैली और जुलूस पर प्रतिबंध, 5 अप्रैल तक रहेंगे सख्त नियम

‘पाकिस्तानी, तू कश्मीर से आया है…’ पैंट उतारकर किया प्राइवेट पार्ट पर हमला, दी धमकी; परेशान मुस्लिम युवक ने लगाया मौत को गले

13

महाराष्ट्र के लातूर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां एक मुस्लिम व्यक्ति को जातिवादी अपमान और हमले के बाद आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ा. आरोपी ने मुस्लिम युवक से पाकिस्तानी और कश्मीर से आया कहा. आरोपी ने मृतक युवक की पेंट उतारी और उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला किया. आरोपी यहीं नहीं रुका उसने इस घटना की वीडियो बनाई और उसे वायरल करने की धमकी दी.

घटना के वक्त मुस्लिम युवक की पत्नी और बच्चे उसके साथ थे. युवक इस बेइज्जती से इतना शर्मसार हुआ कि उसने घर जाकर फांसी लगा ली. मृतक युवक की पत्नी ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है. उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है. घटना को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में भी गुस्सा है. उनका कहना है कि इस तरह की घटना जातिवाद और सामाजिक असमानता के गंभीर मुद्दे को उजागर करती है.

“तू पाकिस्तानी है, तू कश्मीर से आया है”

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक आसिफ पटेल अपनी पत्नी और बच्ची के साथ बाइक पर जा रहा था, तभी एक चारपहिया वाहन चालक से साइड देने को लेकर उसका विवाद हो गया. विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और वाहन चालक ने धार्मिक टिप्पणी करते हुए मृतक से कहा, “तू पाकिस्तानी है, तू कश्मीर से आया है.” इसके बाद आरोपी ने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि उसके साथ मारपीट भी की.

पैंट उतारकर प्राइवेट पार्ट पर किया हमला

मृतक की पत्नी का गंभीर आरोप है कि वाहन चालक ने उसके पति की पैंट उतारकर उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला किया और इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी. इस अपमान और मानसिक आघात को मृतक सहन नहीं कर सका और घर पहुंचने के बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक की पत्नी की शिकायत पर एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.