Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

एक साथ उठी गांव के पांच युवकों की अर्थी, गमगीन हुआ माहौल, सड़क हादसे में हुई थी सभी की मौत

39

गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले के के भदौरा गांव के पास नेशनल हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी। इस हादसे में 5 लोगों की मौत के बाद एक साथ अर्थियां निकली तो पूरा गांव सिहर उठा। पांच परिवार के पांच युवको का इस तरह चले जाना कोई नहीं भूल सकता। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। दरअसल, 7 लोग कार से शादी की खुशियों में शरीक होने निकले थे। सभी लोग शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के रिजोदा गांव के रहने वाले थे। इसमें से पांच लोग इस सड़क हादसे में अपनी जान गवा बैठे, वहीं दो का इलाज अभी भी जारी है। गांव की गलियों में मातम पसरा है, हर चेहरा अश्रुपूरित है। रिजोदा गांव में एक साथ ये चिताएं जलीं। जब लपटें उठीं, तो हर आँख नम थी और हर दिल ग़मगीन। पूरे गांव में जैसे समय थम गया हो। शोकाकुल परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। एक मां अपने बेटे की तस्वीर सीने से लगाए बार-बार यही कह रही थी – “अभी तो ज़िंदगी शुरू हुई थी, ये अंत कैसे हो गया?”

पुलिस कर रही जांच

 ग्रामीणों के अनुसार, मृतक युवक बेहद मिलनसार, मेहनती और अपने घरो के दीपक थे। इस हादसे ने सिर्फ पाँच परिवारों को ही नहीं, पूरे गांव को अंधकार में धकेल दिया है। इन परिवारों पर टूटे दुख के पहाड़ को शायद ही कोई समझ सके महसूस कर सके। फिलहाल पुलिस का यही कहना है कि हर पहलू पर जांच की जा रही है। जिस तरह के तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। IBC24 आप सभी से अपील करता है कि सड़क पर हमेशा सावधानी बरतें। अक्सर देखा जाता है रात्रि में वाहन दुर्घटनाएं अधिक होती है। इसलिए रात्रि के समय सफर करने से बचें। ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.