Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 91.88 प्रतिशत छात्र हुए पास, यहां देखें स्ट्रीम वाइज नतीजे

41

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. इस साल कुल 91.88 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. जो भी छात्र इस बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वो अपना रिजल्ट महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं. इस साल कक्षा 12वीं की परीक्षा 11 फरवरी से 11 मार्च 2025 के बीच हुई थी. राज्य भर में 15 लाख से अधिक छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे.

Maharashtra HSC Result 2025: स्ट्रीम वाइज पासिंग प्रतिशत

इस साल महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के साइंस स्ट्रीम का कुल पासिंग प्रतिशत 97.35 फीसदी है, जबकि कॉमर्स स्ट्रीम में 92.38 फीसदी, आर्ट्स स्ट्रीम में 80.52 फीसदी और वोकेशनल स्ट्रीम में कुल 83.26 फीसदी छात्र पास हुए हैं. पासिंग प्रतिशत के मामले में इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है. लड़कियों का पासिंग प्रतिशत जहां 94.58 फीसदी है तो लड़कों का पासिंग प्रतिशत उनसे कहीं कम सिर्फ 89.51 फीसदी है.

Maharashtra Board 12th Result 2025: कोंकण रीजन बना टॉपर

इस बार महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट में कोंकण रीजन ने बाजी मारी है. यहां कुल 96.74 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं, जबकि महाराष्ट्र के 9 डिवीजनों में सबसे कम लातूर का पासिंग प्रतिशत 89.46 फीसदी दर्ज किया गया है. इस बार कुल 1929 जूनियर कॉलेजों ने 100 प्रतिशत रिजल्ट हासिल किया है, जबकि 38 कॉलेज ऐसे हैं, जिनका रिजल्ट जीरो परसेंट रहा है.

Maharashtra 12th Result 2025: डिवीजन वाइज पासिंग प्रतिशत

  • कोंकण: 96.74 प्रतिशत
  • कोल्हापुर: 93.64 प्रतिशत
  • मुंबई: 92.93 प्रतिशत
  • छत्रपति संभाजीनगर: 92.24 प्रतिशत
  • अमरावती: 91.43 प्रतिशत
  • पुणे: 91.32 प्रतिशत
  • नासिक: 91.31 प्रतिशत
  • नागपुर: 90.52 प्रतिशत
  • लातूर: 89.46 प्रतिशत

Maharashtra 12th Stream Wise Result 2025: स्ट्रीम वाइज रिजल्ट देखें

साइंस स्ट्रीम

  • रजिस्ट्रेशन – 7 लाख 37 हजार 205 छात्र
  • परीक्षा में शामिल- 7 लाख 35 हजार 3 छात्र
  • पास हुए छात्रों की संख्या- 7 लाख 15 हजार 595
  • पासिंग प्रतिशत- 97.35 फीसदी

आर्ट्स स्ट्रीम

  • रजिस्ट्रेशन- 3 लाख 54 हजार 699 छात्र
  • पास हुए छात्रों की संख्या- 2 लाख 81 हजार 606
  • पासिंग प्रतिशत- 80.52 फीसदी

कॉमर्स स्ट्रीम

  • रजिस्ट्रेशन- 3 लाख 766 छात्र
  • परीक्षा में शामिल- 2 लाख 99 हजार 527 छात्र
  • पास हुए छात्रों की संख्या- 2 लाख 77 हजार 629
  • पासिंग प्रतिशत- 92.68 फीसदी

Maharashtra HSC Result 2025 Passing Percentage: 4 सालों का पासिंग प्रतिशत

  • 2025: 80.52 फीसदी
  • 2024: 85.88 फीसदी
  • 2023: 84.05 फीसदी
  • 2022: 90.51 फीसदी

Maharashtra 12th Result 2025: कहां-कहां चेक कर सकते हैं रिजल्ट?

  • mahahsc.in
  • hscresult.mkcl.org
  • mahresult.nic.in
  • hscresult.mahahsscboard.in
  • msbshse.co.in

फेल होने वाले क्या करें?

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परीक्षा में जो भी छात्र पास नहीं हो पाए हैं, वो कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. परीक्षा का पूरा शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा.

Maharashtra Board 12th Result: 2024 का रिजल्ट परफॉर्मेंस

पिछले साल यानी 2024 में महाराष्ट्र एचएससी में पासिंग प्रतिशत 93.37 फीसदी रहा था. पिछले साल साइंस स्ट्रीम में 97.82 फीसदी, आर्ट्स स्ट्रीम में 84.88 फीसदी और कॉमर्स स्ट्रीम में 92.18 फीसदी छात्र पास हुए थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.