Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: विदेशी फूलों से महका बाबा महाकाल का दरबार, 44 घंटे तक लगातार होंगे दर्शन; जानें ... Tantrik Kamruddin Case: 8 लोगों का कातिल तांत्रिक कमरुद्दीन, अवैध संबंध और तंत्र-मंत्र के खौफनाक खेल... Delhi News: दिल्ली में नकली और घटिया दवाओं पर बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री ने 10 फर्मों के खिलाफ दिए... Mumbai Mayor Action: मुंबई की मेयर बनते ही एक्शन में ऋतु तावड़े, अवैध बांग्लादेशियों और फर्जी दस्ताव... ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ... Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न...

11 की उम्र में जीजा से शादी, 23 में देवर से कर बैठी प्यार… घर से भागकर हरियाणा के मंदिर में ली पनाह; गजब है कहानी

13

राजस्थान के चुरू में एक ऐसी कहानी सामने आई है, जो पूरी तरह से रिश्तों में उलझी हुई है. यहां एक 23 साल की लड़की अपने जीजा से तब ब्याह दी गई थी जब उसकी उम्र मात्र 11 साल थी. मतलब लड़की का जीजा से बाल विवाह करा दिया गया था, लेकिन समय बीतने के साथ लड़की को अपने जीजा के छोटे भाई से प्यार हो गया. वो दोनों घर से भाग गए और लिव-इन में रहने लगे.

अब दोनों को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं. दोनों ने पुलिस से गुहार लगाई है. दरअसल, लड़की की कहानी बहुत दर्द भरी है. जब वो बहुत छोटी थी, तभी उसकी बहन की मौत हो गई थी. बहन की मौत हो जाने के बाद परिवार वालों ने मात्र 11 साल में उसकी शादी उसके जीजा से करा दी. लड़की अपने जीजा से उम्र में बहुत छोटी थी.

पति ने कभी भी नहीं दिया प्रेम और इज्जत

परिवार वालों ने लड़की की शादी उसके जीजा से इसलिए कराई थी, क्योंकि वो अपनी बहन के बच्चों का पालन-पोषण कर सके. लड़की ने बताया कि शादी करने के बाद उसका जीवन नरक बन गया. उसका पति (जीजा जिससे उसकी शादी हुई है) शराब पीता है. यही नहीं शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है. लड़की ने बताया कि उसके पति ने कभी भी उसको प्रेम और इज्जत नहीं दी.

देवर के साथ घर से भाग गई

लड़की ने बताया कि उसकी सास भी उसको ताने देती थी. ऐसे में मुश्किल वक्त में लड़की को उसके देवर ने सहारा दिया. देवर दिहाड़ी मजदूरी करता है. दोनों के बीच दोस्ती हुई. फिर धीरे-धीरे प्यार हो गया. दोनों घंटों फोन पर एक-दूसरे का दर्द बांटते थे. आखिरकार उसने फैसला किया वो इस रिश्ते को खत्म करेगी. फिर 13 फरवरी को वो अपने देवर के साथ घर से भाग गई. दोनों करीब ढाई महीने तक देश के कई राज्यों में घूमे.

पुलिस से सुरक्षा की गुहार

वे कभी गुरुग्राम में रहे तो कभी मंदिरों में शरण ली. अब लड़की और उसके देवर को उसके परिवार वालेे जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं. चूरू के पुलिस अधीक्षक के सामने आकर लड़की ने सुरक्षा की गुहार लगाई है. लड़की ने बताय कि उसकी शादी जबरदस्ती कराई गई थी. उसने कभी भी अपने पति को नहीं स्वीकारा. अब वह अपनी मर्जी से अपना जीवन जीना चाहती है, लेकिन उसे खतरा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.