Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

प्रदोष व्रत में मां पार्वती को अर्पित करें ये चीजें, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति!

25

प्रदोष व्रत का दिन अपने आप में बहुत शुभ माना गया है.वैसे तो प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित हैं लेकिन इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विधान है. यह व्रत हर माह शुक्ल और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाता है. कहते है कि प्रदोष व्रत करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है. वहीं, इस दिन देवी पार्वती की पूजा भी विधिवत करनी चाहिए. धार्मिक मान्यता के अनुसार, प्रदोष व्रत के दिन जो भी विवाहित महिलाएं मां पार्वती को कुछ विशेष सामग्री अर्पित करती हैं, तो उन्हें सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है.

वैशाख प्रदोष व्रत तिथि

वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख माह शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 9 मई को दोपहर 2 बजकर 56 मिनट पर शुरू होगी. वहीं तिथि का समापन अगले दिन यानी 10 मई को 5 बजकर 29 मिनट पर होगा. ऐसे में वैशाख माह का दूसरा प्रदोष व्रत 9 मई को रखा जाएगा.त्रयोदशी तिथि शुक्रवार के दिन होने की वजह से यह शुक्र प्रदोष व्रत कहलाएगा.

प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के दूसरे प्रदोष व्रत के दिन भोलेनाथ की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 7 बजकर 1 मिनट से लेकर रात्रि 9 बजकर 8 मिनट तक रहेगा. इस दौरान भक्तों को पूजा करने के लिए कुल 2 घंटे 6 मिनट का समय मिलेगा.

माता पार्वती को अर्पित करें ये चीजें

प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव के साथ माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए, साथ ही पूजा में श्रांगार का सामान जैसे, चुनरी, बिंदी,लाल रंग के कपड़े आदि चढ़ाएं. ऐसा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है.

घर आती है सुख समृद्धि

धार्मिक मान्यता के अनुसार, प्रदोष व्रत के दिन माता पार्वती को रोली चंदन, मौली और चंदन का तिलक लगाने से घर परिवार में सुख-समृद्धि आती है. साथ ही परिवार के सदस्यों की सेहत भी अच्छी बनी रहती है.

पूरी होगी मनोकामना

प्रदोष व्रत के दिन पूजा में भगवान शिव और माता पार्वती को मौसमी फलों और मिठाइयों का भोग जरूर लगाएं. मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.