Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

ये दवा रात को खा लेना…’ पति ने पत्नी को दे दी जहर की पुड़िया, खाते ही महिला की दर्दनाक मौत

12

यूपी के हमीरपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी को दवा दी थी, लेकिन जब महिला ने दवा खाई तो कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई. ये पूरी घटना हमीरपुर में ललपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है. यहां एक महिला शुक्रवार रात को अपने मायके में रुकी थी. महिला ने मायके में दवा खाई, लेकिन दवा खाने के कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई.

पुलिस मामले की जांच कर रही है. 28 वर्षीय युवती की शादी साल 2018 में जलौन जिले में हुई थी. मतृक युवती के पिता ने बताया कि उसके दमाद ने किसी दूसरी महिला के अवैध संबंध रखे थे. इस कारण रोजाना दमाद और उसके घर वाले उनकी बेटी को परेशान किया करते थे. शादी के सात साल में बेटी ज्यादातर मायके में ही रही. उनकीबेटी का पांच साल का बेटा भी है.

इलाज के बहाने पत्नी को बुलाया

वहीं मृतका के बड़े भाई ने बताया कि उनकी बहन के चेहरे पर कुछ समय से दाने आ रहे थे. बहन ने जीजा को फोन करके इसके बारे में बताया. इसके बाद उनकी बहन को जीजा ने शुक्रवार की सुबह इलाज के बहाने बुलाया. वह छोटी बहन के साथ गईं. मृतका के बड़े भाई ने बताया कि जीजा ने छोटी बहन से कहा कि वो थोड़ी देर इंतजार करे. फिर वो बहन को दिखाने ले गया.

पत्नी को दवा खाने के बाद होने लगीं उल्टियां

मृतका के भाई ने बताया कि लौटने पर जीजा ने बहन को पुड़िया दी और कहा कि ये दवा रात को खाना खाने के बाद खा लेना. जीजा के कहे मुताबिक बहन ने दवा खाई, लेकिन दवा खाते ही उसे उल्टियां होने लगीं. इसके बाद वो लोग उसे लेकर छानी सीएचसी गए. जहां डॉक्टरों ने बहन को मृत घोषित कर दिया. मृतका के भाई और पिता ने पति पर आरोप लगया है कि उसने दवा के नाम पर जहर दिया है.

वहीं पोस्टमार्टम के बाद विसरा सुरिक्षत किया गया है. ललपुरा थाने के एसओ योगेश शुक्ला ने इस पूरे मामले में बताया कि क्षेत्र के एक गांव का मामला हमारे संज्ञान में आया है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और माामले की जांच की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.