Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Aman Arora on Ram Mandir Donation: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर गरमाई सियासत, आप नेता अमन अर... Farooq Abdullah on Article 370: फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट का फैसला गैर-कानूनी— जम्... AISA Leader Neha Bora Delhi High Court: छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में दी पुलिस नोटिस ... Alwar Love Story Murder: अलवर में लिव-इन में रह रही 5 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्य... Darjeeling Black Deer Sighting: पश्चिम बंगाल के डाउ हिल जंगलों में दिखा दुर्लभ काला हिरण, पर्यटकों औ... Noida EWS LIG Flats: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में सस्ते घर पाने का मौका, बिल्डरों को रखन... Bagaha Kidnapping Case: बिहार के बगहा में 9 साल के बच्चे का अपहरण और 20 लाख की फिरौती मांगने वाले 4 ... IGI Airport Gold Smuggling: दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4.03 करोड़ का सोना जब्त Tiger Shroff Car Firing: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राजस्थान के कोटा... Manipur Violence News: इंफाल में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने रखा शव, भीड़ को हटाने के लिए प...

खेसारी लाल के इस गाने ने 3 दिनों में बटोरे 20 लाख से ज्यादा व्यूज, यूट्यूब पर है ट्रेंडिंग

42

भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर स्टार खेसारी लाल यादव को ट्रेंडिंग स्टार कहा जाता है. इसके पीछे की वजह से ये है कि उनके गाने यूट्यूब पर धमाल मचाते हैं और ट्रेंडिंग भी रहते हैं. तीन दिन पहले उनका एक और गाना रिलीज हुआ जिसका नाम ‘हाक दीही बेना’ है और इस गाने ने तीन दिनों में 20 लाख से ज्यादा व्यूज बटोरे हैं. खेसारी लाल ने इस गाने की जानकारी चार दिन पहले दी थी और एक पोस्टर भी शेयर किया था.

खेसारी लाल ने गाने का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था, ‘टाईटल तनी चेंज हो गइल बा…ठीक है! आप सभी के अपन यूट्यूब चैनल “खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड” से गर्मी के तापमान गिरावे आ रहल बानी ले के “हाक दिही बेना”…लव यू.’

खेसारी लाल यादव का नया गाना हुआ वायरल

खेसारी लाल का गाना ‘हाक दीही बेना’ खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड पर 1 अप्रैल को अपलोड किया गया था. ये एक एल्बम सॉन्ग है जिसे खेसारी लाल और शिल्पी राज ने गाया है, जबकि गाने में खेसारी के साथ एक्ट्रेस अनीशा नजर आई हैं. गाने के बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक आर्या शर्मा ने तैयार किया है. खबर लिखे जाने तक इस गाने को 24 लाख 94 हजार 185 व्यूज मिल चुके हैं और यूट्यूब पर ये गाना दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है.

खेसारी लाल का ऐसा ही एक और गाना अप्रैल 2022 को रिलीज हुआ था जिसका नाम ‘ले ले आई कोका कोला’ था. उस गाने ने यूपी-बिहार में धमाल मचा दिया था और आज भी वो गाना फैंस खूब मजे के साथ सुनते हैं. उस गाने को भोजपुरी लवर्स आज भी पार्टी में बजाते हैं और उसपर झूमते हैं.

‘ले ले आई कोका कोला’ गाना भी खेसारी लाल और शिल्पी राज ने गाया था और लगभग दो सालों में उस गाने को अब तक 454 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. वो गाना भी गर्मी के ऊपर ही बनाया गया था जिसमें एक वाइफ अपने हसबैंड से कोल्ड ड्रिंक (कोका कोला) लाने की जिद करती है, वहीं ‘हाक दीही बेना’ में वाइफ कोल्ड ड्रिंक (पेप्सी) लाने की जिद करती है… ये दोनों गाने काफी मजेदार हैं.

खेसारी लाल को क्यों कहा जाता है ट्रेंडिंग स्टार?

2012 में फिल्म साजन चले ससुराल से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाले खेसारी लाल ने कम समय में ढेर सारी लोकप्रियता बटोर ली है. इस समय भोजपुरी सिनेमा के दो सुपरस्टार्स पवन सिंह जिन्हें पावर स्टार कहते हैं और दूसरे खेसारी लाल जिन्हें ट्रेंडिंग स्टार कहते हैं. जिसकी वजह है कि खेसारी लाल के ज्यादातर गाने यूट्यूब पर ट्रेंडिंग रहते हैं और उसमें भर-भरकर व्यूज भी मिलते हैं. खेसारी लाल फिल्मों के अलावा समय-समय पर अपने एल्बम सॉन्ग्स भी लाते रहते हैं जिससे फैंस के बीच उनकी लोकप्रियता यूहीं बनी रहे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.