Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...

‘अब हमें भी धर्म पूछना पड़ेगा, अपने बच्चों के भविष्य के लिए आदत डाल लीजिये’… पहलगाम हमले का असर, भोपाल में लगे पोस्टर

278

भोपाल : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने पोस्टर लगा कर विरोध किया। शहर के भेल क्षेत्र के रत्नागिरी चौराहे पर लगाए गए पोस्टर के माध्यम से कहा गया कि धर्म पूछकर आतंकवादियों ने 28 पर्यटकों को मारा। अब हमें भी धर्म पूछना पड़ेगा। आदत डालिए नाम पूछने की। अपने बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए नाम पूछना पड़ेगा।

विहिप के प्रांत संयोजक सुशील सुडेले ने बताया कि हमारा विरोध निरंतर जारी है। इसी को लेकर भेल विहिप के कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लगाया।

भाजपा नेता कृष्णा घाडगे ने विधायक मसूद को दी चेतावनी

इस बीच, भोपाल में भाजपा नेता कृष्णा घाडगे ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले और लव जिहाद पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को घेरा। उन्होंने जहांगीराबाद में निकाली गई मसाल यात्रा में कहा कि आतंकियों ने पहलगाम में धर्म पूछ कर पर्यटकों को मारा। मुस्लिम समुदाय की ओर से लव जिहाद किया जा रहा है। विधायक मसूद सामने आकर दिखाएं हम जाति बताकर मारेंगे।

इस पर विधायक मसूद ने कहा कि बच्चे हैं, लोकप्रियता पाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। कृष्णा घाडगे का विधायक मसूद को चेतावनी देने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। इस पर लोगों ने अपने विचार इंटरनेट मीडिया पर लिखे।

इधर विहिप के पोस्टरों पर कांग्रेस की प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल ने कहा कि जिस तरह शहर में पोस्टर लगाए गए, वो कुछ लोगों की दूषित मानसिकता को दर्शाते हैं। यह पोस्टर लगाने की जगह अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें। सभी को एकजुटता से आतंकवाद के खिलाफ लड़ना है।

विहिप के प्रांत संयोजक सुशील सुडेले ने बताया कि हमारा विरोध निरंतर जारी है। इसी को लेकर भेल विहिप के कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लगाया।

भाजपा नेता कृष्णा घाडगे ने विधायक मसूद को दी चेतावनी

इस बीच, भोपाल में भाजपा नेता कृष्णा घाडगे ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले और लव जिहाद पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को घेरा। उन्होंने जहांगीराबाद में निकाली गई मसाल यात्रा में कहा कि आतंकियों ने पहलगाम में धर्म पूछ कर पर्यटकों को मारा। मुस्लिम समुदाय की ओर से लव जिहाद किया जा रहा है। विधायक मसूद सामने आकर दिखाएं हम जाति बताकर मारेंगे।

इस पर विधायक मसूद ने कहा कि बच्चे हैं, लोकप्रियता पाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। कृष्णा घाडगे का विधायक मसूद को चेतावनी देने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। इस पर लोगों ने अपने विचार इंटरनेट मीडिया पर लिखे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.