Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला Raipur Women Cricket Match: रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे महिला टी-20 मुकाबला आज, महिलाओं के लिए प्र...

अयोध्या तक का सपना देख रहा पाकिस्तान, मुनीर के लिए पाले जा रहे ऐसे ख्वाब

27

पहलगाम हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई की आशंका में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से लेकर रक्षा मंत्री तक घबराए हुए हैं. हद तो यहां तक हो गई है कि पाकिस्तान के सीनेटर तक भारत को भभकियां दे रहे हैं. बढ़ती युद्ध चिंताओं के बीच सीनेटर पलवाशा मोहम्मद जई खान ने मंगलवार को एक भड़काऊ और विवादित बयान दिया है.

जई खान ने आक्रमक रुख अंदाज में कहा, “अयोध्या में नई बाबरी मस्जिद की ईंट पाकिस्तानी सेना के जवान रखेंगे और पहली अज़ान खुद सेना प्रमुख असीम मुनीर देंगे.” सीनेटर पलवाशा मोहम्मद ने मंगलवार को दोनों देशों के बीच पहले से ही अस्थिर स्थिति को और भड़का दिया है, उन्होंने ये बयान पाकिस्तानी संसद को संबोधित करते हुए दिया.

नई बाबरी की नींव रखेगी पाक सेना-पाक सीनेटर

पाकिस्तान की संसद के ऊपरी सदन में बोलते हुए सीनेटर ने कहा, “अयोध्या में नई बाबरी मस्जिद की नींव सेना के जवान रखेंगे और पहली अज़ान पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिफ मुनीर पढ़ेंगे.” भारत की ओर से हमले की धमकियों पर उन्होंने यह कहकर तनाव को और बढ़ा दिया कि, “हमने चूड़ियां नहीं पहनी हैं.”

तनाव के बीच सिख सैनिकों को भड़का रही पाक नेता

तनाव के बीच धार्मिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश करते हुए जई खान ने कहा कि अगर भारत के साथ कोई संघर्ष होता है तो सिख सैनिक पाकिस्तान पर हमला नहीं करेंगे. उन्होंने कहा, “अगर वे पाकिस्तान को धमका रहे हैं, तो उन्हें बता दें कि सिख सेना पाकिस्तान पर हमला नहीं करेगी. क्योंकि यह उनके गुरु नानक की धरती है.”

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तानी सांसदों ने इस तरह के भड़काऊ बयान दिए हैं. हाल ही में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के प्रमुख बिलावल भुट्टो-जरदारी ने भारत की ओर से सिंधु जल संधि को निलंबित करने के बाद भड़काऊ बयान दिया था.

बिलावल भुट्टो-जरदारी का भड़काऊ बयान

एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी ने सिंधु नदी के पानी का रुख मोड़ने के खिलाफ भारत को चेतावनी दी. बिलावल ने कहा, “सिंधु हमारी है और हमारी ही रहेगी या तो हमारा पानी इसमें बहेगा या उनका (भारतीयों का) खून इसमें बहेगा.”

पहलगाम हमले के बाद पहले से दोनों देशों में तनाव बढ़ गया है. ऐसे में पाक नेताओं के ऐसे बयान आग में घी डालने का काम कर रहे हैं. बता दें 22 अप्रैल को 4 आतंकियों ने कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हमला कर दिया है. इस हमले में 26 लोगों की जान गई है और कई घायल हुए, जिसके बाद से भारत में आतंक के खिलाफ गुस्से का माहौल है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.