Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

बुरहानपुर में खूनी संघर्ष, क्रिकेट खेलने पर विवाद एक परिवार पर जानलेवा हमला, 6 लोग घायल

29

बुरहानपुर: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले की सिंधी बस्ती में सोमवार को क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद ने भयावह रूप ले लिया। आरोप है कि एक बच्चे के साथ गाली-गलौज की गई, जिसके बाद उसने अपने परिजनों को मौके पर बुलाया। तभी वहां मौजूद दूसरे पक्ष के लोगों ने महिलाओं के साथ भी अभद्रता शुरू कर दी। बात इतनी बढ़ गई कि लाठी, स्टूल और कुर्सियों से हमला बोल दिया गया। हमले में एक बच्चा, दो महिलाएं और तीन पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए।

पीड़ितों ने आरोप लगाया कि लगभग 30 लोगों ने उन्हें घेरकर जानलेवा हमला किया।घायल महिला गीता एहलानी ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान न केवल उन्हें पीटा गया बल्कि ब्लेड से भी हमला करने की कोशिश की गई। पूरा घटनाक्रम मोबाइल कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इससे इलाके में भारी आक्रोश फैल गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और लालबाग थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.