Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित... श्रीनगर में सेना की गाड़ी के साथ बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर नहर में गिरा CRPF का बुलेटप्रूफ वाहन, 9... सियासी घमासान: अर्धनग्न प्रदर्शन पर CM रेखा के बिगड़े बोल! कांग्रेस ने याद दिलाया गांधी का त्याग, सि... Janakpuri Road Accident News: दिल्ली के जनकपुरी में सड़क हादसे में बच्ची की मौत, समय पर मदद न मिलने ...

हेड कांस्टेबल और महिला कांस्टेबल ने फरियाद लेकर पहुंची महिला से की गंदी बात… हो गया एक्शन

12

मध्य प्रदेश के रीवा में एक हेड कॉन्सटेबल और महिला पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया. हेड कॉन्सटेबल का नाम संतोष सिंह है. वो रीवा के रायपुर कर्चुलियान थाने में पदस्थ था. वहीं जिस महिला पुलिस कर्मी को सस्पेंड किया गया है वो विश्विद्यालय थाने में कॉन्सटेबल के पद पर थी. उसका नाम साइमा खान है. रीवा के एसपी विवेक सिंह ने दोनों को सस्पेंड किया है.

दरअसल, हेड कॉन्सटेबल संतोष सिंह का एक फरियादी से बातचीत का ऑडियो सामने आया था. युवती ने हेड कॉन्सटेबल पर छेड़खानी और अश्लील बाते करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद रविवार को एसपी विवेक सिंह ने ये कार्रवाई की. युवती ने पुलिस को बताया था कि हेड कॉन्सटेबल संतोष सिंह ने थाने में उसके साथ गलत व्यवहार कर उसे असहज कर दिया, जिसके बाद शिकायती आवेदन देकर युवती ने पूरे मामले की शिकायत की थी.

हेड कॉन्सटेबल ने दी सफाई

इस मामले में हेड कॉन्सटेबल ने भी अपनी सफाई देते हुए कहा था कि मुझ पर लगाए सभी आरोप गलत हैं. मैंने मानवता के नाते उसकी मदद की थी. वहीं रीवा के विश्विद्यालय थाने में पदस्थ महिला कॉन्सटेबल को भी एसपी विवेक सिंह ने सस्पेंड कर दिया है. महिला कॉन्सटेबल ने भी अपनी सफाई दी है. महिला कॉन्सटेबल साइमा खान पर सतना में एक महिला के साथ मारपीट का आरोप लगा था, वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्यवाही की गई.

प्रेमी के लिए महिला कॉन्सटेबल ने महिला से की मारपीट

जानकारी के अनुसार, महिला कॉन्सटेबल के प्रेमी जावेद ने मकान मालिक से लाखों रुपए लिये उधार लिए थे, जिसे वापस लेने वो कानूनी कार्रवाई कर रही थी. इस कार्रवाई से नाराज कॉन्सटेबल 24 अप्रैल को लेडी सिंघम बनकर रीवा से सतना पहुंची. फिर वर्दी का रौब दिखाते हुए उसने कोलगवां थाने से पुलिस बलों को लिया और सिंधी कैंप निवासी आशा सिंह के घर पर पहुंच गई.

महिला कॉन्सटेबल ने महिला के साथ गाली गलौज की और उसे कोलगंवा थाने ले आई. इसके बाद उसके साथ जमकर मारपीट की, जिसमें महिला लहूलुहान हो गई. इसलिए मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी विवेक सिंह ने ये कार्रवाई की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.