Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित... श्रीनगर में सेना की गाड़ी के साथ बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर नहर में गिरा CRPF का बुलेटप्रूफ वाहन, 9... सियासी घमासान: अर्धनग्न प्रदर्शन पर CM रेखा के बिगड़े बोल! कांग्रेस ने याद दिलाया गांधी का त्याग, सि... Janakpuri Road Accident News: दिल्ली के जनकपुरी में सड़क हादसे में बच्ची की मौत, समय पर मदद न मिलने ...

2 साल की मोहब्बत, बालिग होने का इंतजार और फिर खुला लड़की का ऐसा राज… मां की साड़ी से लटका प्रेमी; दे दी जान

13

‘मैं जिससे प्यार करता था वो किसी और से बात करती थी, उसने मुझे धोखा दिया…’ वीडियो में इन बातों को रिकॉर्ड कर 23 साल के एक लड़के ने मौत को गले लगा लिया. सर्वेश नाम के युवक ने अपनी मां की साड़ी को फंदा बनाया और कमरे में ही लटक गया. आत्महत्या के बाद उसके मोबाइल से वीडियो मिला, जिसमें उसने अपने इस कदम के पीछे की वजह को बताया है.

दरअसल, युवक सोशल मीडिया के माध्यम से लड़की से जुड़ा था. वो 2 सालों से एक लड़की से बात कर रहा था. दोनों एक दूसरे को प्रेम करते थे. बात बहुत आगे तक जा चुकी थी. शादी की चर्चा शुरू हो गई थी. हालांकि, जब उसे पता चला कि लड़की उसके अलावा भी अन्य लड़कों से बात करती है तो उसे यह बात हजम नहीं हुई और लड़की की बेवफाई से परेशान होकर आत्महत्या कर ली.

पूरा मामला थाना चिमनगंज क्षेत्र का है. अमन नगर छोटी मायापुरी क्षेत्र में रहने वाले सर्वेश ने अपनी मां की साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली. इस घटना के दौरान मां घर पर ही थी लेकिन उन्हें बेटे द्वारा उठाए गए इस कदम की कोई भनक नहीं हो पाई. उन्होंने जब सुबह कमरे में जाकर देखा तो यहां बेटे सर्वेश का शव फंदे पर लटक रहा था. इसके बाद आस-पास के लोगों ने घटनाक्रम की जानकारी चिमनगंज थाना पुलिस को दी.

वायरल हो रहा वीडियो

थाना प्रभारी गजेंद्र पचोरिया ने बताया कि युवक द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में जांच की जा रही है. उसके मोबाइल से एक वीडियो सामने आया है जो कि वायरल भी हो रहा है. यह वीडियो सर्वेश ने आत्महत्या करने के पहले बनाया था.

इस वीडियो में मृतक सर्वेश यह बात कहता नजर आ रहा है कि दिल्ली में रहने वाली एक युवती से वह लगभग दो वर्षों से बात कर रहा था. लेकिन युवती सर्वेश के अलावा भी अन्य लड़कों से बात करती थी. युवती द्वारा अन्य लड़कों से बात किए जाने की बात सर्वेश झेल नहीं पाया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

बेटे का शव देखकर निकली मां की चीख

सुबह जब सर्वेश की मां उसे जगाने के लिए कमरे में पहुंची तो यहां बेटे के शव को फांसी पर झूलते देख वह चीख उठी. अनीता की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग उसके घर पहुंचे. उन्होंने तुरंत पुलिस को बुलाया और उसके बाद सर्वेश को फंदे से उतारकर अस्पताल भी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

सर्वेश पलम्बर का काम करता था. कुछ वर्षों पहले उसके पिता की एक्सीडेंट में मौत हो गई थी. उसकी एक बहन की शादी हो चुकी है. वह अपनी मां और छोटी बहन के साथ रहता था.

होने वाली थी शादी

सर्वेश के मौसेरे भाई चेतन रायकवार ने बताया कि लगभग 2 वर्षों से सर्वेश और दिल्ली की लड़की के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों सोशल मीडिया के माध्यम से एक दूसरे से जुड़े थे. एक दूसरे से मिल भी चुके थे. दोनों की शादी की बात तक चल रही थी, लेकिन शादी के लिए लड़की के बालिग होने का इंतजार किया जा रहा था. इसी बीच सर्वेश को शक हुआ कि युवती उसके अलावा किसी अन्य लड़के से भी बात करती है. बस इसी बात से सर्वेश तनाव में रहने लगा था और उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.