Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...

MP में भी पाकिस्तानी नागरिकों को चिन्हित कर देश से बाहर भेजने की प्रक्रिया शुरू, CM मोहन ने दिए निर्देश

31

भोपाल। जम्मू – कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कानून व्यवस्था को लेकर भोपाल में उच्च स्तरीय बैठक में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की, इस बैठक में पाकिस्तानी नागरिकों, शिक्षण संस्थानों की निगरानी, नक्सल गतिविधियों पर नियंत्रण और सोशल मीडिया पर सतर्कता जैसे विषयों पर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था (लॉ एंड ऑर्डर) की समीक्षा करते हुए शनिवार को पुलिस मुख्यालय भोपाल में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में गृह मंत्रालय से जारी निर्देशों को सख्ती से लागू करने के संदर्भ में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

प्रदेश में पाकिस्तानी वीजा धारक नागरिकों को चिन्हित कर आगामी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया कि तय समय-सीमा के बाद मध्यप्रदेश में लंबी अवधि के वीजा, राजनायिक वीजा और आधिकारिक वीजा धारकों के अतिरिक्त सभी पाकिस्तानी नागरिकों को प्रदेश से बाहर करना सुनिश्चित हो। मध्यप्रदेश में अध्यनरत जम्मू कश्मीर के छात्र-छात्राओं को चिन्हित कर उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए, किसी भी स्थिति में प्रदेश में शांति और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं हो।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.