Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...

बेटों ने चुकाया बाप का कर्ज, अब कितनी हो गई अनिल अंबानी की नेटवर्थ

35

एक समय अपने शानदार कारोबार और लाइफस्टाइल के लिए मशहूर रहे अनिल अंबानी की किस्मत ने हाल के वर्षों में कई मोड़ देखे. अरबपतियों की लिस्ट में टॉप पर रहने वाले अनिल अंबानी की संपत्ति भारी कर्ज के कारण गिर गई थी. लेकिन अब 2025 में उनके जीवन में एक नया चैप्टर जुड़ गया है, क्योंकि उनके बेटों ने उनके कारोबार को संभालते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है. अनिल अंबानी के बेटों ने बाप कर्ज उतारा और फिर से मालामाल बना दिया है. आइए जानते हैं अब कितनी हो गई है अनिल अंबानी की नेटवर्थ?

कर्ज हो रहा खत्म

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिल अंबानी की रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने अपने ऊपर का भारी कर्ज लगभग खत्म कर दिया है. दोनों कंपनियों ने कर्जमुक्त होकर बाजार में एक नई ऊर्जा के साथ वापसी की है. दोनों का संयुक्त मार्केट कैप अब करीब 11,100 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. यह उपलब्धि अनिल अंबानी के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ है, जो कुछ साल पहले खुद को “शून्य नेटवर्थ” वाला व्यक्ति बता चुके थे.

बेटों ने चुकाया कर्ज

रिलायंस पावर ने अपना सारा बकाया कर्ज चुका दिया है और अब पूरी तरह से डेब्ट-फ्री कंपनी बन गई है. इसके अलावा, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने भी अपने कर्ज को काफी हद तक घटा लिया है और भविष्य में इसे पूरी तरह खत्म करने की दिशा में काम कर रही है. अनिल अंबानी के बेटे अनमोल अंबानी और अनशुल अंबानी ने इस बदलाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. दोनों युवा बिजनेसमैन अब अपने पिता के कारोबार को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की तैयारी में हैं.

शेयर को मिल सकती है पावर

विशेषज्ञों का मानना है कि कर्जमुक्त होने के बाद इन कंपनियों को निवेशकों का भरोसा दोबारा मिल सकता है, जिससे उनकी बाजार वैल्यू में और तेजी देखने को मिल सकती है. इसके अलावा, इन कंपनियों के पास अब विकास और विस्तार के लिए अधिक अवसर उपलब्ध होंगे.कुल मिलाकर, अनिल अंबानी का वित्तीय पुनरुत्थान उनके परिवार और खासकर उनके बेटों की रणनीति और मेहनत का परिणाम है. अब जब कंपनियां कर्जमुक्त हो गई हैं, अनिल अंबानी की व्यक्तिगत नेटवर्थ में भी सुधार होने की उम्मीद है, जिससे वह एक बार फिर से भारतीय कॉर्पोरेट दुनिया में मजबूत उपस्थिति दर्ज कर सकते हैं.

कितनी हो गई नेटवर्थ?

अनिल अंबानी की कुल संपत्ति 10 मार्च 2025 तक लगभग 530 मिलियन डॉलर यानि 4 हजार करोड़ आंकी गई है. वहीं, उनकी रिलायंस पावर की मार्केट वैल्यू 166.06 अरब डॉलर रुपए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.