Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

स्कॉर्पियो से उतरे और बरसा दीं ताबड़तोड़ गोलियां… जिला पंचायत अध्यक्ष के देवर ने की किसान पर फायरिंग

59

उत्तर प्रदेश के हापुड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ दबंग युवक स्कॉर्पियो पर आते हैं और दिन दहाड़े एक शख्स पर गोलियां बरसा देते हें. बदमाशों ने युवक पर करीब 5 राउंड फायरिंग की. इसके बाद उस युवक ने भागकर अपनी जान बचाई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

दरअसल, हापुड़ के धौलाना के छज्जूपुर के पास एक प्लॉटिंग चल रही है. वहां पर एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी आकर रुकती है. उस गाड़ी से तीन लोग उतरते हैं, जिनमें से एक के हाथ में राइफल होती है. उतरने के तुरंत बाद वह सामने खड़े व्यक्ति पर 5 राउंड फायर फायरिंग कर देते हैं. इसके बाद वह शख्स भागकर अपनी जान बचाता है. इस दौरान घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे स्कॉर्पियो से उतकर बदमाश फायरिंग करते हैं.

शनिवार की बताई जा रही है घटना

ये घटना 25 अप्रैल, शनिवार की बताई जा रही है, जहां स्कॉर्पियो से तीन लोग मौके पर पहुंचे थे और राइफल निकाल कर राजेंद्र नाम के शख्स पर पांच राउंड फायरिंग कर दी थी. इस मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर के देवर ललित नागर का नाम सामने आ रहा है. बताया जा रहा है खुलेआम सत्ता की हनक के चलते ललित नागर ने किसान राजेंद्र पर गोलियां बरसाईं.

सीसीटीवी कैमरे ने खोली पोल

जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर के देवर ललित नागर और उसके साथियों को कैमरे का नहीं पता था. जहां घटना हुई कुछ महीने पहले ही उस जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे. इसलिए ललित नागर को कैमरी की जानकारी नहीं थी. ऐसे में फायरिंग की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इस मामले में दोनों पक्षों के 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की बात की जा रही है. हालांकि पहले पुलिस पूरी घटना से पला झाड़ती नज़र आ रही थी, लेकिन अब कार्रवाई की बात कही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.