Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

अयोध्या में बन रहा देश का पहला ‘फ्लोटिंग स्नान कुंड’, एक साथ 300 श्रद्धालु करेंगे सरयू स्नान

30

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी हुई है. वहीं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो इसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है. श्रद्धालु बिना किसी भीड़भाड़ के सुरक्षित स्नान कर सकें इसके लिए जल्द ही नया बाथिंग कुंड बनाया जाएगा. योगी सरकार ने अयोध्या में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए सरयू नदी पर भारत का पहला फ्लोटिंग बाथिंग कुंड बनाने का निर्णय लिया है.

अयोध्या, जो अब दुनिया भर के श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन चुका है, लगातार नए अध्याय लिख रहा है. राम मंदिर निर्माण के बाद यहां श्रद्धालुओं की संख्या में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी हुई है. इसी भीड़ और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, सरकार ने यह अभिनव योजना तैयार की है.

क्या है फ्लोटिंग बाथिंग कुंड का जादू?

यह कोई साधारण स्नान कुंड नहीं होगा. पॉन्टून और फाइबर से बनी यह तैरती संरचना नदी के पानी पर स्थिर रहेगी, लेकिन जब सरयू का जलस्तर बढ़ेगा या घटेगा, तब भी यह अपने आप एडजस्ट हो जाएगी. एक साथ 300 श्रद्धालु इसमें स्नान कर सकेंगे. वह भी पूरी सुरक्षा और आराम के साथ.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.