Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

कहीं चलेगी लू तो कहीं होगी बारिश, जानें-देशभर में गुरुवार को कैसा रहेगा मौसम

25

इन दिनों के देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. देश की राजधानी दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है. साथ ही लू भी चल रही है. कई राज्यों में लू को लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी है. मौसम विभाग ने आज भी देश भर के मौसम का पूर्वानूमान जारी किया है. उत्तर भारत के मौसम कि बात करें तो यहां लू के हालात बने रहेंगे. वहीं पहाड़ी राज्यों में हल्की बरसात और बर्फबारी देखने को मिल सकती है.

दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम गर्म और शुष्क रहने वाला है. मौसम विभाग की ओर से आज देश की राजााधानी में दोपहर के समय लू चलने की चेतावनी की जारी की गई है. राज्य में अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

यूपी-एमपी में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आज भी भीषण गर्मी जारी रहेगी. हालांकि, पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में मौसम विभाग ने आंधी और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है. वही पश्चिमी यूपी में लू के हालात बने रहेंगे. लखनऊ , कानपुर और आगरा जैसे जिलों में पारा 40 डिग्री पार जा सकता है. वहीं मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहेगी. हालांकि राज्य के कुछ जिले जो छत्तीसगढ़ की सीमा से जो लगे हैं वहां हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.

बिहार-झारखंड़ के कुछ इलाकों में होगी बारिश

बिहार में आज मौसम मिला जुला रहने वाला है. राज्य के पटना, गया और भागलपुर जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच रह सकता है. वहीं राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश और आंधी चलने की संभावना भी मौसम विभाग की ओर से जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार बिहार के पश्चिमी चंपारण, किशनगंज और अररिया में हल्की बारिश और आंधी चल सकती है. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. झारखंड के कुछ इलाकों में आंधी और बारिश की संभावना है. रांची और जमशेदपुर में तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

राजस्थान में पड़ेगी भीषण गर्मी

राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा. राज्य के कुछ शहरों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री तक जा सकता है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में लू चल सकती है और रात को भी मौसम गर्म रह सकता है. राज्य के कुछ पूर्वी हिस्सों में हल्के बादल देखने को मिल सकते हैं. हालांकि मौसम विभाग ने कहा है कि बारिश की संभावना न के बराबर है.

पहाड़ी इलाकों का मौसम रहेगा सुहाना

पश्चिमी विक्षोभ के असर से हिमाचल प्रदेश और जम्मू- कश्मीर बारिश या बर्फबारी हो सकती है. जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और गुलमर्ग में हल्की बारिश या बर्फबारी देखने को मिल सकती है. वहीं हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू और लाहौर स्पीति में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में भी आज बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश की संभावना है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.