Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhiwadi Factory Blast: भिवाड़ी में कपड़े की फैक्ट्री में चल रहा था पटाखों का अवैध काम, धमाके में 7 क... Crime News: शादी की बात करने पहुंचे बॉयफ्रेंड पर भाइयों का खौफनाक हमला, ब्लेड से रेता गला; लगे 18 टा... MP Congress Recruitment: मध्य प्रदेश कांग्रेस में प्रवक्ताओं की भर्ती, 'टैलेंट हंट' के जरिए मिलेगी न... Jodhpur Sadhvi Prem Baisa Case: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत मामले में 20 दिन बाद FIR दर्ज, कंपाउंडर पर... Delhi Zoo Animal Adoption: अब आप भी गोद ले सकते हैं बाघ और हिरण, दिल्ली चिड़ियाघर ने जारी की जानवरों... Weather Update 2026: दिल्ली में अगले 24 घंटे में बारिश का 'Yellow Alert', पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर... Falgun Amavasya 2026: फाल्गुन अमावस्या पर पितरों को कैसे करें प्रसन्न? राशि अनुसार दान से चमक जाएगी ... झांसी में खौफनाक वारदात: होटल मैनेजर को बेल्टों से 40 बार बेरहमी से पीटा, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान! 'कुर्सी के लायक नहीं राहुल गांधी...' नवजोत कौर सिद्धू का कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला, लगाए गंभीर आ... Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन 4 राशियों के लिए होगा बेहद भारी, जानें शुभ-अशुभ फल

पिता की हत्या, बेटी के पैर में भी आतंकियों ने मारी गोली, इंदौर के LIC अफसर की कहानी

16

इंदौर के सुनील कुमार की जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में मौत हो गई. वे अपनी पत्नी और बेटी के साथ छुट्टियां मनाने कश्मीर गए थे. आतंकियों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई और उनकी बेटी घायल हो गई. सुनील एलआईसी में कार्यरत थे. इस घटना से उनके परिवार और परिजनों में गहरा शोक है. घायल बेटी का इलाज पहलगाम के अस्पताल में चल रहा है.

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में इंदौर के सुनील कुमार की भी मौत हुई है. वह अपने परिवार के साथ छुट्टी मनाने गए थे. उनके साथ उनकी पत्नी और बेटी साथ थीं. सुनील एलआईसी कंपनी में जॉब करते थे. आतंकियों ने उन्हें उनके परिजनों के सामने ही गोली मार दी. इस हमले में उनकी बेटी भी घायल हुई हैं. उनका इलाज पहलगाम के एक अस्पताल में चल रहा है. इस दर्दनाक खबर से सुनील के परिजनों और रिश्तेदारों में गम का माहौल है. घटना के बाद से उनके घर पर ताला लगा हुआ है.

अलीराजपुर स्थित एलआईसी की शाखा में पदस्थ सुनील अपने परिवार के साथ छुट्टी मनाने के लिए पहलगाम गए हुए थे. मंगलवार को जब आतंकी हमला हुआ तो सुनील और उनके परिजन भी घटना स्थल पर मौजूद थे. आतंकियों ने सुनील को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सुनील मूल रूप से अलीराजपुर के जोबट के रहने वाले थे. पिछले काफी सालों से वह इंदौर के वीणा नगर इलाके में रह रहे थे.

हमले में सुनील की मौत, बेटी के पैर में लगी गोली

सुनील अपनी पत्नी जेनिफर और बेटी आकांक्षा के साथ कश्मीर के पहलगाम घूमने गए थे. उनकी पत्नी जेनिफर खातीपुरा के एक सरकारी स्कूल में टीचर हैं. वहीं, बेटी आकांक्षा सूरत में बैंक ऑफ बड़ौदा में जॉब करती हैं. जब वह पहलगाम में घूम रहे थे, तभी आतंकी हमला हो गया. इस हमले में सुनील की मौत हो गई और बेटी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गई. एक वायरल वीडियो में जो घायल लड़की मदद के लिए चिल्लाती दिख रही है, वह आकांक्षा बताई जा रही हैं.

पड़ोसी बोले- अच्छा था सुनील का व्यवहार

इस घटना की खबर सुनील के रिश्तेदारों और पड़ोसियों को मिली तो वह सदमे में आ गए. उनके पड़ोसियों का कहना है कि सुनील का स्वभाव काफी अच्छा था और वह सभी से घुलमिल जाते थे. उन्होंने बताया कि अभी 2 दिन पहले ही सुनील अपने परिजनों के साथ छुट्टी मनाने के लिए कश्मीर गए हुए थे. पड़ोसियों का कहना है कि जो युवती वीडियो में चिल्लाते हुए हुए नजर आ रही है वह वीडियो सुनील की बेटी आकांक्षा की ही है, जो फिलहाल अभी घायल है. उसका इलाज पहलगाम के ही एक अस्पताल में जारी है. घटना के बाद से पड़ोसियों की सुनील के परिवार से किसी तरह की कोई बातचीत नहीं हुई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.