Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न... शिवपुरी में वकील की हत्या और दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात के लिए यहाँ smtv.in के लिए बेहतरीन SEO... Noida Sumati Murder Case: नोएडा में ऑनर किलिंग का आरोप, सुमति की हत्या के पीछे लड़की के परिजनों का ह... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलटी, हादसे में दो की मौत, दो गंभी... Saurabh Bhardwaj vs BJP: 'प्रिविलेज कमेटी' के बहाने AAP का भाजपा पर वार, दिल्ली विधानसभा के फैसले पर... Agra Metro Accident: आगरा में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, जमीन धंसने से बियर शॉप पर गिरी क्र... Crime News: घोड़ा फार्म संचालक की हत्या से सनसनी, शरीर पर तेजधार हथियार के निशान, जांच में जुटी पुलि... Fraud Alert: पूर्व सैनिक से 1.38 करोड़ की डिजिटल ठगी, ठगों ने ऐसे रचा पूरा खेल, आप भी रहें सावधान Hisar Crime News: हिसार में पत्नी ने ही रची पति की हत्या की साजिश, हथियार के साथ पकड़ी गई महिला Jhajjar News: झज्जर में नर्सिंग छात्रा ने की आत्महत्या, कमरे में फंदा लगा कर दी जान; मचा कोहराम

पंजाब में शाम 7 से सुबह 8 बजे तक जारी हो गए ये आदेश! जानें कब तक रहेंगे लागू

9

फिरोजपुर: भारती नागरिक सुरक्षा एक्ट की धारा 163 तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए सहायक जिला मैजिस्ट्रेट डा. निधी कुमद बंबाह ने जिला फिरोजपुर में शाम 7 बजे से सुबह 8 बजे तक कंबाईनों के जरिए गेहूं की कटाई पर पाबंदी के आदेश जारी किए है।

इसके अलावा जिला फिरोजपुर में गेहूं की कटाई करने वाली कंबाईनों के मालिकों को हिदायत की है कि हारवैस्टर कंबाईन का प्रयोग करने से पहले इसकी खेतीबाड़ी विभाग से आप्रेशन वर्दीनैस संबंधी इंस्पैक्शन करवानी जरुरी होगी। उन्होंने कहा कि आम तौर पर देखने में आया है कि गेहूं की कटाई कंबाईनों के जरिए 24 घंटे की जाती है। जिसके चलते रात के समय कंबाईन चलाने से जानी व आर्थिक नुकसान होने के साथ-साथ दुर्घटनाओं का खतरा होता है।

इसके अलावा रात के समय कटाई करने से हरी गेहूं भी काट ली जाती है, जोकि अच्छे से सूखी नहीं होती और उसके काले होने के चांस बड़ जाते है एवं उससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा कई जगह पर बहुत पुरानी कंबाईनों का भी प्रयोग किया जा रहा है, जोकि गलत है। जिसके चलते प्रशासन की तरफ से सभी की सुरक्षा को मद्देनजर रखकर यह आदेश लागू किए गए है, जोकि जिले में 31 अप्रैल तक लागू रहेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.