Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Aman Arora on Ram Mandir Donation: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर गरमाई सियासत, आप नेता अमन अर... Farooq Abdullah on Article 370: फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट का फैसला गैर-कानूनी— जम्... AISA Leader Neha Bora Delhi High Court: छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में दी पुलिस नोटिस ... Alwar Love Story Murder: अलवर में लिव-इन में रह रही 5 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्य... Darjeeling Black Deer Sighting: पश्चिम बंगाल के डाउ हिल जंगलों में दिखा दुर्लभ काला हिरण, पर्यटकों औ... Noida EWS LIG Flats: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में सस्ते घर पाने का मौका, बिल्डरों को रखन... Bagaha Kidnapping Case: बिहार के बगहा में 9 साल के बच्चे का अपहरण और 20 लाख की फिरौती मांगने वाले 4 ... IGI Airport Gold Smuggling: दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4.03 करोड़ का सोना जब्त Tiger Shroff Car Firing: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राजस्थान के कोटा... Manipur Violence News: इंफाल में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने रखा शव, भीड़ को हटाने के लिए प...

गर्मी में भी वजन नहीं घट रहा हैं तो इसका कारण हो सकती हैं ये गलतियां

44

वेट लॉस करने के लिए ज्यादातर लोग गर्मी का मौसम चुनते हैं, क्योंकि इस दौरान सुबह उठकर वर्कआउट करना या फिर शाम को भी वर्कआउट करना ज्यादा आसान लगता है. गर्मी में पसीना ज्यादा तेजी से निकलता है, जिससे कैलोरी बर्न भी ज्यादा होती हैं. गर्मी का मौसम इसलिए भी वेट लॉस के लिए ज्यादा सही माना जाता है, क्योंकि इस मौसम में पानी से भरपूर फल और सब्जियां मार्केट में ज्यादा रहते हैं और इनमें पोषक तत्व भी होते हैं साथ ही कैलोरी कम होती है. गर्मी के दिनों में एरोबिक एक्सरसाइज जैसे स्विमिंग, जॉगिंग, साइकिलिंग करना भी ज्यादा आरामदायक रहता है, जिससे वेट कंट्रोल में हेल्प मिलती है. अगर आप भी वेट लॉस की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वर्कआउट के बाद गर्मी में भी वजन कम नहीं हो रहा है या फिर बहुत धीमे वजन कम हो रहा है तो इसके पीछे आपकी कुछ गलतियां हो सकती हैं.

बढ़ता हुआ वजन आपकी बॉडी को बेडौल बनाता है और अगर ये मोटापे में बदल जाए तो आप कई बीमारियों का शिकार भी हो सकते हैं. मोटापे की वजह से डायबिटीज, दिल से जुड़ी बीमारियां, फैटी लिवर जैसी समस्याएं हो जाती हैं, इसलिए वेट कंट्रोल बेहद जरूरी है. जान लें किन वजहों से वेट कम नहीं हो पाता है.

नींद सही से न लेना

अगर आप सही तरह से नींद नहीं लेते हैं तो इससे भी आपका वजन बढ़ जाता है और बढ़े हुए वजन को कम करने में भी समस्या आती है. फिट रहने के लिए वर्कआउट जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है कि आप भरपूर नींद लें. अच्छी और भरपूर नींद का मतलब सिर्फ 7 से 8 घंटे सोना नहीं है, बल्कि इसका मतलब है कि आप रोजाना सही समय पर सोएं और सही समय पर जागें. नींद का खराब पैटर्न स्लो मेटाबॉलिज्म की वजह बनता है, जिससे वजन घटाने में मुश्किल होती है.

कैलोरी ज्यादा लेने की गलती

वजन कम कर रहे हैं तो प्रोटीन और फाइबर इंटेक बढ़ाने के साथ ही सिर्फ इतनी ही कैलोरी लेनी चाहिए जितनी जरूरत हो, कई बार हम जाने-अनजाने ज्यादा कैलोरी लेते रहते हैं और एक्स्ट्रा की वजह से वेट कंट्रोल में परेशानी आती है, इसलिए अगर कोशिशों के बाद भी वेट कंट्रोल नहीं हो रहा है तो डायटिशियन से एक सही प्लान बनवाएं.

स्ट्रेस लेने की आदत

काम और निजी जिंदगी की जिम्मेदारियों के बीच हर किसी को थोड़ा-बहुत स्ट्रेस तो होता ही है, लेकिन अगर आप उन लोगों में से हैं जो हर छोटी बात पर स्ट्रेस लेते हैं तो अपनी इस गलत आदत को छोड़ दें. इससे न सिर्फ वेट कंट्रोल में परेशानी आती है, बल्कि आपकी मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर बुरा असर होता है.

पानी कम पीना की आदत

वेट कंट्रोल करना है तो यह बहुत जरूरी है कि आपकी बॉडी डिटॉक्स होती रहे और हाइड्रेट भी रहे. अगर आप कम पानी पीते हैं तो इससे भी मेटाबॉलिज्म स्लो होता है और क्रेविंग बढ़ सकती है, जिससे वेट लॉस में दिक्कत आती है. वहीं गर्मी में तो खासतौर पर शरीर को हाइड्रेट रखना चाहिए.

डिब्बाबंद ड्रिंक्स और फूड्स

बहुत सारे लोग वेट लॉस के दौरान मार्केट से रेडी टु ईट फूड खरीद लेते हैं, लेकिन जरूरी नहीं है कि प्रोडक्ट्स को लेकर जितने फायदे का दावा किया जाता है वो उतने फायदेमंद भी हो. वहीं लोग डिब्बा बंद हेल्दी ड्रिंक्स लेते हैं, जिनमें काफी ज्यादा शुगर होता है और वेट घटने की बजाय बढ़ सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.