Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Lucknow University News: मस्जिद सील करने के आरोप पर लखनऊ विश्वविद्यालय में बवाल, छात्रों का भारी हंग... Bhojpur News: जयमाला से पहले बेहोश हुई दुल्हन, बारात लेकर लौटा दूल्हा; भोजपुर में शादी की खुशियां मा... Kota Road Accident: कोटा में भीषण सड़क हादसा, महाकाल दर्शन कर लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल Bareilly Road Accident: बरेली में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, मास... Ludhiana NRI News: लुधियाना पहुंची कैनेडा की NRI महिला के उड़े होश, जानें क्या है पूरा मामला जिसने स... Ludhiana Crime News: लुधियाना में पुरानी रंजिश में खूनी खेल, बदमाशों ने युवक पर की अंधाधुंध फायरिंग,... Immigration Fraud: अमेरिका भेजने के नाम पर कबूतरबाजों का बड़ा फर्जीवाड़ा, भोले-भाले लोगों से ठगे लाखो... Traffic Alert: मुख्य चौराहे पर सुखाया जा रहा अनाज, यातायात प्रभावित, क्या सोया है नगर निगम? Punjab Weather News: गुरदासपुर में कोहरे की चादर और ठंड की वापसी, कृषि विशेषज्ञों (Experts) ने फसलों... Farmers Protest Chandigarh: सीएम मान की रिहायश के बाहर किसानों का हल्लाबोल, पंजाब सरकार को दी बड़ी च...

अब मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, यूपी से हिमाचल तक होगी बारिश

14

देश की राजधानी दिल्ली समेत देश भर में गर्मी देखने को मिल रही है. राजस्थान समेत कई राज्य ऐसे हैं, जहां लू भी चल रही है. इस कारण लोग घरों से बहुत मुश्किल से निकल पा रहे हैं. उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां कई दिनों से गर्मी से लोग परेशान हैं, लेकिन आज प्रदेश के कई इलाकों को गर्मी से राहत मिल सकती है. पहाड़ी इलाकों में भी मौसम खराब रह सकता है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मु-कश्मीर में बारिश का अनुमान है.

दिल्ली में छाए रहेंगे आशिंक बादल

देश की राजधानी का पारा आज कुछ गिर सकता है, जिससे लोगों को राहत मिल सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान कल 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मौसम विभाग ने राज्य में बरसात की किसी भी संभवना से इनकार किया है. कल यानी 21 अप्रैल से 24 अप्रैल तक राज्य का मौसम साफ रहेगा. गर्मी में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.

यूपी के कई इलाकों में हो सकती है बूंदाबांदी

उत्तर प्रदेश की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार, आज यहां के कई इलाकों में गरज और चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है. तापमान में भी गिरावट के आसार हैं. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. पूर्वी यूपी में बौंछारें पड़ सकती हैं. 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. वहीं पश्चिमी यूपी में धूल भरी आंधी आ सकती है. यहां 70 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग के अनुसार, शाहजहांपुर, बरेली, बाराबंकी, बस्ती, मुरादाबाद, पीलीभीत और रामपुर सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज रफ्तार हवाएं चल सकती हैं. वहीं कानपुर, कुशीनगर, प्रयागराज, गाजीपुर, मेरठ, रायबरेली और जौनपुर सहित कई जिलों में हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर रह सकती है.

बिहार-झारखंड का मौसम कैसा रहेगा

बिहार की बात करें तो यहां पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला है. आज राज्य के पूर्वी और दक्षिणी इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. वहीं झारखंड के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है. आज झारखंड में आंधी-तूफान और बारिश की आशंका जताई गई है. इस दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बिजली भी गिर सकती है. राज्य में 24 अप्रैल तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा.

राजस्थान में चल रही लू

राजस्थान में लोग भीषण लू की मार झेल रहे हैं. मौसम विभाग ने राजस्थान के जयपुर, बीकानेर और जोधपुर के साथ-साथ कोटा और अजमेर में आने वाले दिनों में लू चलने की संभावना जताई है.

पहाड़ों पर आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की ओर से उत्तराखंड में खराब मौसम होने की चेतावनी जारी की गई है. हरिद्वार, पिथौरागढ़, हल्द्वानी, बागेश्वर और उत्तरकाशी में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिल सकती है. इस दौरान ओलावृष्टि भी हो सकती है. साथ ही बिजली कड़क सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.