Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मौसम बिगड़ने वाला है… इस राज्य में आ रहा तूफान, पहाड़ों पर गिरेंगे ओले, जानें दिल्ली-UP का हाल

17

देश के कई इलाके भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं. इस बीच मौसम भी लगातार करवट बदल रहा है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, आज यानि गुरुवार को कई राज्यों का मौसम बिगड़ने वाला है. खासकर पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. राजस्थान में आंधी और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल में भी मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा.

पहाड़ी राज्यों में भी मौसम गड़बड़ बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, 20 अप्रैल तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है. इसके असर से 18 और 19 अप्रैल को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ अलग-अलग ओलावृष्टि होने की संभावना है. इन्हीं दिनों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. गुरुवार को उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना है.

दिल्ली-एनसीआर में चलेंगी तेज हवाएं

मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ रहेगा. तेज हवाएं चलेंगी और सूरज की तपिश कम रहेगी. दो दिन बाद हैं और तेज होने की संभावना है. इसके असर से दिन और रात के तापमान में कमी आएगी. उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ इलाकों में बारिश होने की आशंका है. बिहार में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.

राजस्थान में तूफान, छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, 18 से 20 अप्रैल के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में गरज और बिजली के साथ छिटपुट बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. विभाग का कहना है कि उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic circulation) बना हुआ है. वहीं, दूसरा पूर्वी मध्य प्रदेश और तीसरा पूर्वी असम के निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर बना हुआ है. इसके प्रभाव से 18 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ के मैदानी इलाकों में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. गुरुवार को पूर्वी राजस्थान में आंधी-तूफान आने की संभावना है.

इन राज्यों में भी बिगड़ेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश की संभावना है. 19 अप्रैल के दौरान केरल में भी मौसम ऐसा ही बना रहने की आशंका. इसके अलावा 18 अप्रैल तक उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि और उसके बाद के 3-4 दिनों के दौरान 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है. देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होने की संभावना है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.