Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
एमसीबी को मिली नर्सिंग कॉलेज की सौगात, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया 8.68 करोड़ के प... दुर्ग में गोवर्धन पूजा के दौरान नाबालिग से दुष्कर्म, मुख्य आरोपी गिरफ्तार और दो हिरासत में जगदलपुर में मोती ज्वेलर्स चोरी कांड का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार और 765 ग्राम सोना बरामद बलरामपुर में बच्चों के मामूली विवाद पर महिला की निर्मम हत्या, आरोपी मदन नगेशिया गिरफ्तार दंतेवाड़ा में धान खरीदी की सभी तैयारियां पूरी, कलेक्टर ने दिए बिचौलियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश निशा भगत आत्महत्या मामले में मुख्यमंत्री के सीबीआई जांच वाले ऐलान पर भारतीय जनता पार्टी ने जताया संद... रांची में साइबर अपराधियों का आतंक, 4 लोगों के खातों से उड़े 14.87 लाख रुपये— बुजुर्ग भी बने शिकार झारखंड के स्टार रग्बी खिलाड़ी अजित नाग का भारतीय अंडर-20 टीम में चयन, भुवनेश्वर में दिखाएंगे जलवा धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्प... रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर...

देवरिया: खेल की जगह बनी जंग का मैदान… दो पक्षों में विवाद, बैट और तलवार से एक-दूसरे पर किया हमला

53

उत्तर प्रदेश के देवरिया में दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसमें दोनों ने एक-दूसरे पर हमला करने के लिए बैट और तलवार उठा लिए. ये मामला देवरिया के लार थाना क्षेत्र के सुतावर गांव से सामने आया है, जहां क्रिकेट खेलने के दौरान दो पक्षों में लड़ाई हो गई. लड़ाई में दोनों पक्ष के युवकों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया. एक पक्ष ने तलवार उठा ली तो दूसरे पक्ष ने बैट निकाल लिए. इस दौरान दोनों पक्षों में खूब मारपीट हुई.

इस मामले में पुलिस से FIR दर्ज कर ली है और आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है. देवरिया में क्रिकेट खेल को लेकर दो पक्षों के युवकों में विवाद हो गया, जहां दोनों पक्षों में मामूली बहस हो गई. मामूली सी बहस देखते ही देखते विवाद में बदल गई. इसमें एक पक्ष ने तलवार निकाल ली. वहीं दूसरे पक्ष से बैट निकाल लिया और दोनों एक दूसरे को जान से मारने की धमकियां देने लगे. इस दौरान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

कैसे शुरू हुआ दोनों पक्षों के बीच विवाद?

दरअसल गांव के कुछ लड़के क्रिकेट खेल रहे थे. तभी क्रिकेट खेलने के दौरान एक टीम ने नो बॉल को लेकर आपत्ति जताई. वहीं दूसरी टीम ने इसका विरोध किया. तभी दोनों पक्षों में पहले तो कहासुनी और नोकझोंक हुई. इसके बाद इसी कहासुनी में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. यहां तक की दोनों पक्षों में मारपीट तक की नौबत आ गई और विवाद शुरू हो गया.

एक तरफ से तलवार और दूसरी तरफ बैट

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक तरफ से तलवार और दूसरी तरफ से बैट लेकर युवक एक दूसरे पर हमला करने की कोशिश कर रहे हैं. वायरल वीडियो में कुछ लोग बीच-बचाव भी करते हुए नजर आ रहे हैं. इस घटना को लेकर सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने कहा कि लार थाना क्षेत्र के सुतावर गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसमे पीड़ित की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.