Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

ठंडी तासीर के हैं ये 5 नेचुरल पाउडर, गर्मी में लाएंगे चेहरे पर निखार

50

गर्मी में तेज धूप से होने वाली टैनिंग और दूसरी तरफ पसीने की वजह से स्किन की फ्रेशनेस चली जाती है. इससे चेहरा बहुत ही डल दिखने लगता है. वहीं गर्मी बढ़ने पर चेहरे पर पिंपल्स होना सबसे ज्यादा परेशान करने वाली समस्या होती है. ज्यादा गर्मी बढ़ने पर कुछ लोगों के चेहरे पर लाल चकत्ते होना, रैशेज, तेज जलन जैसी दिक्कतें भी होने लगती हैं. ऐसे में त्वचा को हील करने के लिए कुछ ठंडी तासीर की चीजें लगानी चाहिए. ऐसे ही पांच तरह के पाउडर हैं जो न सिर्फ आपकी त्वचा को फ्रेश रखेंगे, साथ ही स्किन प्रॉब्लम भी दूर रहेंगी.

चेहरे पर गर्मी में कुछ नेचुरल चीजों के पाउडर से बने फेस पैक लगा सकते हैं जो टैनिंग भी हटाएंगे और रैशेज, पिंपल्स जैसी प्रॉब्लम से भी निजात दिलाएंगे. चलिए देख लेते हैं कौन से हैं वो पाउडर.

नीम की पत्तियों का पाउडर

नीम का पौधा जड़ से लेकर तना, पत्ती, फल और छाल तक हर तरह से फायदेमंद होता है. गर्मी में त्वचा को सूदिंग इफेक्ट देना हो या फिर चेहरे पर निकलने वाले एक्स्ट्रा ऑयल को कम करना हो. इसके साथ ही पिंपल्स, एक्ने से छुटकारा पाने के लिए नीम की पत्तियों का पाउडर कमाल का असर दिखाता है.

चंदन पाउडर

चंदन की तासीर भी ठंडी होती है. स्ट्रेस दूर करने के लिए माथे पर इसका लेप लगाने से लेकर स्किन को हील करने तक चंदन पाउडर कमाल का असर दिखाता है. ये रंगत निखारने और त्वचा को मुलायम रखने में हेल्पफुल है.

मुल्तानी मिट्टी

ठंडी तासीर की मुल्तानी मिट्टी गर्मी में स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं होती है. इसे चेहरे के साथ ही आप हाथ-पैरों में भी अप्लाई कर सकते हैं. ये तुरंत जलन से राहत दिलाती है. मुल्तानी मिट्टी स्किन को मुलायम बनाने के साथ पिंपल्स कम करने और टैनिंग हटाकर रंगत निखारने का काम करती है.

संतरा के छिलकों का पाउडर

गर्मी में स्किन के लिए संतरा के छिलकों का पाउडर बनाकर रख लें. ये एक ऐसा फ्री का इनग्रेडिएंट है जो आपको स्किन की कई समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है. चिलचिलाती पसीने वाली गर्मी में ये आपकी स्किन को ठंडक देगा और फ्रेश फील करवाएगा. साथ ही इसमें मौजूद विटामिन सी स्किन के टेक्सचर को भी सुधारता है.

गुलाब की पंखुड़ियों की तासीर

गुलाब की पंखुड़ियां न सिर्फ देखने में अच्छी लगती है, बल्कि ये आपकी सेहत से लेकर त्वचा के लिए भी कमाल का असर दिखाती है. इससे बना गुलकंद, रुहफ्जा शरीर को ठंडा रखते हैं तो वहीं इससे चेहरा भी निखर सकता है. गर्मी की स्किन केयर के लिए गुलाब की पंखुड़ियों को धोकर सुखा लें और इसका पाउडर बनाकर स्टोर किया जा सकता है.

इस तरह से बना लें सारी चीजों का फेस पैक

आप संतरा के छिलकों का पाउडर, गुलाब की पंखुड़ियों का पाउडर, नीम की पत्तियों का पाउडर और चंदन पाउडर को बराबर मात्रा में मिला लें. मुल्तानी मिट्टी को भी पीसकर पाउडर बना लें और इसे थोड़ी ज्यादा मात्रा में इस मिक्सर में मिलाएं. तैयार किए गए इस पाउडर को शीशे के एयर टाइट कंटेनर में मिलाकर रख लें. हफ्ते में एक से तीन बार तक इस पाउडर को जरूरत के मुताबिक निकालें और उसमें एलोवेरा जेल, गुलाब जल मिलाकर फेस पैक बना लें. इसे फेस पर अप्लाई करके 20 से 25 मिनट के बाद चेहरा साफ कर लें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.