Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...

मुर्शिदाबाद हिंसा: पश्चिम बंगाल में विधायक भी सुरक्षित नहीं! TMC के मोनिरुल इस्लाम के घर पर तोड़फोड़, भड़के MLA ने क्या कहा?

11

वक्फ कानून को लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. हिंसा के समय फरक्का के तृणमूल कांग्रेस विधायक मोनिरुल इस्लाम भी गुंडों के हाथों से नहीं बचे. उनके घर में तोड़फोड़ और लूटपाट की गई. आरोप है कि तोड़फोड़ के बाद घर में आग लगाने की भी कोशिश की गई. हिंसा की इस भयावह तस्वीर को देखने के बाद तृणमूल विधायक पुलिस थाने पहुंचे.

मोनिरुल इस्लाम का घर मुर्शिदाबाद के शमशेरगंज पुलिस स्टेशन से महज 100 मीटर की दूरी पर है. शनिवार 12 अप्रैल की रात उनके घर पर प्रदर्शनकारियों का हमला हुआ. बर्बरता चल रही है. जिस समय विधायक के घर में आग लगाने की भी कोशिश की गई. उस समय फरक्का से तृणमूल विधायक घर पर थे. जान का खतरा देखने के बाद वो किसी तरह से पुलिस स्टेशन पहुंचे. बाद में हमले की खबर मिलने पर सांसद खलीलुर्रहमान उनसे मिलने गए.

चाहे कुछ भी हो जाए, मैं घर पर अकेला ही रहूंगा

हमले के बारे में बताते हुए मोनिरुल इस्लाम ने कहा कि अचानक से आए कुछ लोगों ने घर में तोड़फोड़ की. घर के सामने आग लगा दी. परिवार के लोग डर की वजह से घर पर नहीं रह रहे हैं बल्कि कहीं और शरण लिए हुए हैं. लेकिन उन्होंने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए, मैं घर पर अकेला ही रहूंगा.

क्षेत्र की स्थिति पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कहा कि हमें सुरक्षा चाहिए. अगर हम जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम लोगों को सुरक्षा कैसे मिलेगी? मेरी कार में तोड़फोड़ की गई. क्या आगे भी ऐसा होता रहेगा?

पुलिस पर गुस्सा जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि उपद्रवियों ने मेरे घर के सामने तोड़फोड़ की, आग लगाने की कोशिश की, जो पुलिस स्टेशन से 100 मीटर की दूरी पर है. ये उपद्रवी संपत्ति लूटने की कोशिश कर रहे हैं. पुलिस की ओर से चूक हुई है. मुझ पर बार-बार हमला किया गया है. बिल्कुल भी सुरक्षा नहीं है. पुलिस हम प्रतिनिधियों को भी सुरक्षा देने में असफल रही है. छोटे लड़कों ने मेरे घर पर हमला किया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.