Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

किसान के खेतों में लगी भीषण आग का तांडव, 4 एकड़ गेहूं की फसल पलों में राख

31

जलालाबाद : हलके के पिंड खुड़ंज में गत दिन बिजली की तारों में स्पार्किंग होने के कारण खेतों में पड़ी तैयार गेहूं की फसल में आग लग गई। इलाके में गत दिन सुबह से चल रही तेज हवा के कारण यह आग तेज़ी से फैल गई और देखते ही देखते करीब 4 एकड़ फसल तक पहुंच गई।

किसानों ने मौके पर पहुंचकर बड़ी मुश्किल से अपनी मेहनत की लागत बचाने की कोशिश की। किसानों ने ट्यूबवेलों के पानी और गांववासियों की मदद से कई घंटों की जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया। किसानों ने बताया कि आग लगने की इस घटना की सूचना तुरंत बिजली विभाग को दे दी गई है और मांग की गई है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएं। किसानों ने कहा, अगर वह समय पर आग पर काबू नहीं पाते, तो नुकसान और बढ़ जाता। उन्होंने बिजली विभाग से अपनी लाइनों की जांच करने की अपील की। पीड़ित किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग भी की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.